गेंदबाज बने धुरंधर:- IPL में 100 से कम पर ऑल आउट होने वाली 5 चर्चित टीमें

IPL जैसी हाई-स्कोरिंग लीग में भी कई टीमें 100 रन से पहले ऑल आउट हो चुकी हैं। इस आर्टिकल में जानिए उन टॉप 5 टीमों के बारे में जो सबसे ज्यादा बार 100 से कम स्कोर पर सिमटी हैं

IPL को दुनिया की सबसे रोमांचक और हाई-स्कोरिंग टी20 लीग माना जाता है। यहां बल्लेबाज़ों का दबदबा अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन कई बार यही टीमें बेहद छोटे स्कोर पर सिमट जाती हैं। 100 रन से कम पर ऑल आउट होना किसी भी टीम के लिए शर्मनाक आंकड़ा माना जाता है और कुछ बड़ी टीमें इस मामले में कई बार 100 रन के अन्दर आउट हो गई है 

आइए नजर डालते हैं उन टॉप 5 टीमों पर जो IPL में सबसे ज्यादा बार 100 रन से कम पर ऑल आउट हुई हैं-

1. Delhi Capitals – 10 बार

दिल्ली कैपिटल्स इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। टीम ने कई बार मजबूत शुरुआत के बावजूद अचानक विकेट गंवाए और पूरी टीम 100 से पहले ही सिमट गई। दिल्ली कैपिटल्स IPL इतिहास में 10 बार 100 रन के अन्दर सिमट है,यानी पूरी टीम ऑल आउट हो गई। दिल्ली कैपिटल्स (DC) का आईपीएल में सबसे कम स्कोर 66 रन है, जो उन्होंने 2017 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था

2. Royal Challengers Bengaluru – 7 बार

RCB जैसी स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम का इस सूची में होना चौंकाने वाला है। बड़े-बड़े बल्लेबाज़ों के बावजूद टीम कई बार दबाव में पूरी तरह बिखर जाती है। RCB IPL इतिहास में 7 बार 100 रन के अन्दर ऑल आउट हो गई है। IPL इतिहास में RCB का ही सबसे छोटा स्कोर है,जो 23 अप्रैल 2017 में KKR के खिलाफ 49 रन पर ऑल आउट हो गई थी।RCB first' team in IPL all out on 49 run

3. Rajasthan Royals – 5 बार

पहले संस्करण में ही IPL ट्रॉफी जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स ने IPL में कई शानदार प्रदर्शन किए हैं, लेकिन कई मौकों पर टीम का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा है, जिसके कारण कम स्कोर पर ऑल आउट होने की नौबत आई। यह टीम IPL में 5 बार 100 रन के अन्दर सिमट गई है।

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सबसे कम स्कोर 58 रन है, जो उन्होंने 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ केपटाउन में बनाया था।

4. Mumbai Indians – 5 बार

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का इस लिस्ट में होना यह बताता है कि बड़ी टीमों को भी खराब दिन का सामना करना पड़ता है। हालांकि टीम ने ऐसे झटकों से उबरकर कई बार खिताब भी जीते हैं।

मुंबई इंडियंस IPL 5 बार 100 रन के अन्दर ऑल आउट हो गई है। मुंबई इंडियंस (MI) का आईपीएल इतिहास में सबसे कम स्कोर 87 रन है,जो इन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद 2018 में बनाया था।

DCvsMI in IPL

5. Kolkata Knight Riders – 3 बार

कोलकाता नाइट राइडर्स इस लिस्ट में सबसे कम बार इस स्थिति में फंसी है, लेकिन जब भी ऐसा हुआ, टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई। यह उनके बल्लेबाजी क्रम की अस्थिरता को दिखाता है। कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम 3 बार 100 रन के अन्दर ऑल आउट हुई है। 

IPL इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सबसे कम स्कोर 67 रन है, जो उन्होंने 16 मई 2008 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में बनाया था।