इंडियन प्रीमियर लीग IPL हमेशा से ही आक्रामक बल्लेबाजी और धमाकेदार छक्कों के लिए मशहूर रहा है। साल 2024 के बाद से आईपीएल में कई बल्लेबाजों ने अपनी ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन छक्कों के मामले में कुछ खिलाड़ियों ने खासकर सबका ध्यान खींचा है।
आइए नजर डालते हैं उन टॉप खिलाड़ियों पर जिन्होंने 2024 के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
1. निकोलस पूरन – 67 छक्के (20 पारियां)
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने इस सूची में टॉप स्थान हासिल किया है। सिर्फ 20 पारियों में 67 छक्के लगाकर उन्होंने यह साबित किया कि वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ अपना दबदबा बना सकते हैं। पूरन की स्ट्राइक रेट और छक्कों की क्षमता ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को कई मौकों पर मजबूती दी।
2. अभिषेक शर्मा – 52 छक्के (22 पारियां)
भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने आक्रामक अंदाज से सबको चौंकाया है। 22 पारियों में 52 छक्के लगाना इस बात का प्रमाण है कि वह अब केवल एक भविष्य के सितारे नहीं, बल्कि वर्तमान में भी एक बड़ा नाम बन चुके हैं।
3. विराट कोहली – 48 छक्के (21 पारियां)
कोहली को आमतौर पर क्लासिकल बल्लेबाज माने जाते है लेकिन 2024 के बाद उन्होंने अपनी आक्रामकता में जबरदस्त इजाफा किया है। 21 पारियों में 48 छक्के लगाकर उन्होंने दिखाया कि अनुभव और फिटनेस का मेल उन्हें अब भी लीग के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल करता है।
4. हेनरिक क्लासेन – 46 छक्के (21 पारियां)
दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अपने पावर-हिटिंग से छाप छोड़ी है। 46 छक्कों के साथ वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उनकी बल्लेबाजी शैली खासतौर पर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ प्रभावशाली रही है। IPL 2025 में उनका बल्ला उतना खास नहीं चला है जितना 2024 में चला था लेकिन फिर भी उन्होंने खुद को इस लिस्ट में बनाए रखा है
5. रियान पराग – 45 छक्के (20 पारियां)
राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी रियान पराग ने इस सीज़न में अपनी छवि बदली है। 20 पारियों में 45 छक्कों के साथ उन्होंने ये साबित किया है कि वे अब IPL में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उनकी निरंतरता और साहस प्रशंसनीय रहा है।
6. सुनील नरेन – 44 छक्के (19 पारियां)
केकेआर के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन ने एक बार फिर बल्लेबाजी में धमाल मचाया है। 19 पारियों में 44 छक्के लगाना इस बात का सबूत है कि वह पारी की शुरुआत में टीम को आक्रामक शुरुआत देने में माहिर हैं।