टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए शतक लगाना जितना खास होता है, उतना ही शर्मनाक बिना खाता खोले आउट होना भी होता है। लेकिन, कुछ मौकों पर देखा गया है ,बल्लेबाज रन बनाए बिना भी क्रीज पर लंबे समय तक टिके रहते हैं। जिससे वह कई गेंदों का सामना करते हैं,ऐसे में उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो जाता है।
टेस्ट क्रिकेट में कई बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने बिना कोई रन बनाए कई गेंदों का सामना किया। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के ज्योफ एलॉट पहले स्थान पर हैं, जबकि 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निक मैडिनसन का नाम भी इस सूची में शामिल हुआ है।
आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में डक पर सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले 16 बल्लेबाजों के बारे में।
1. ज्योफ एलॉट – 77 गेंदें
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ज्योफ एलॉट इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 1999 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में बिना कोई रन बनाए 77 गेंदों का सामना किया था। डक पर आउट होने के लिए सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का यह बेहद अनोखा रिकॉर्ड है।
2. जेम्स एंडरसन – 55 गेंदें
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में बिना खाता खोले 55 गेंदें खेली थीं। टीम को संभालने की कोशिश की थी लेकिन ज्यादा देर तक मैदान पर टिक नहीं पाए।
3. रिचर्ड एलिसन – 52 गेंदें
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रिचर्ड एलिसन ने 1984 में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 52 गेंदों का सामना किया था, लेकिन वह अपना खाता नहीं खोल सके।
4. पीटर सच – 51 गेंदें
इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज पीटर सच ने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में बिना कोई रन बनाए 51 गेंदें खेली थीं। वह इस सूची में चौथे स्थान पर मौजूद हैं।
5. मिगुएल कमिंस – 45 गेंदें
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज मिगुएल कमिंस ने 2019 में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डक पर 45 गेंदों का सामना किया था। इस रिकॉर्ड के साथ वह पांचवें स्थान पर हैं।
6. माइक व्हिटनी – 42 गेंदें
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज माइक व्हिटनी ने 1981 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में बिना खाता खोले 42 गेंदें खेली थीं। वह इस सूची में छठे स्थान पर हैं।
7. शोएब अख्तर – 42 गेंदें
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी इस मामले में माइक व्हिटनी के बराबर हैं। उन्होंने 2000 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में डक पर आउट होने के लिए 42 गेंदों का सामना किया था।
8. मंजुरुल इस्लाम – 41 गेंदें
बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर मंजुरुल इस्लाम ने 2002 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में बिना कोई रन बनाए 41 गेंदें खेली थीं। वह इस सूची में आठवें स्थान पर हैं।
9. कीथ आर्थरटन – 40 गेंदें
वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज कीथ आर्थरटन ने 1995 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में डक पर आउट होने के लिए 40 गेंदों का सामना किया था। वह इस सूची में नौवें स्थान पर मौजूद हैं।
10. डैरिन मरे – 39 गेंदें
वेस्टइंडीज के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज डैरिन मरे ने 1995 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में बिना खाता खोले 39 गेंदें खेली थीं। इस प्रदर्शन के साथ वह दसवें स्थान पर हैं।
11. इयान ओ'ब्रायन – 38 गेंदें
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज इयान ओ'ब्रायन ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डक पर 38 गेंदों का सामना किया था। वह इस सूची में 11वें स्थान पर हैं।
12. ट्रेवर ग्रिपर – 36 गेंदें
जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर ट्रेवर ग्रिपर ने 2000 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में बिना कोई रन बनाए 36 गेंदें खेली थीं। वह इस सूची में 12वें स्थान पर हैं।
13. हीथ स्ट्रीक – 35 गेंदें
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज हीथ स्ट्रीक ने 1994 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में डक पर 35 गेंदों का सामना किया था। वह इस सूची में 13वें स्थान पर मौजूद हैं।
14. ज्योफ अर्नोल्ड – 34 गेंदें
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ज्योफ अर्नोल्ड ने 1975 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में बिना खाता खोले 34 गेंदें खेली थीं। वह इस सूची में 14वें स्थान पर हैं।
15. अब्दुर रऊफ – 34 गेंदें
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज अब्दुर रऊफ ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में डक पर 34 गेंदों का सामना किया था। वह ज्योफ अर्नोल्ड के साथ संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर हैं।
16. निक मैडिनसन – 33 गेंदें
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज निक मैडिनसन का नाम इस सूची में 2026 में शामिल हुआ। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में बिना कोई रन बनाए 33 गेंदों का सामना किया। इस प्रदर्शन के साथ वह सूची में 16वें स्थान पर हैं।
श्रीलंका के खिलाफ ज्यादा डक
इस लिस्ट में आपने नोटिस किया होगा, कि ज्यादातर बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ डक पर आउट हुए हैं। इस लिस्ट में 6 ऐसे बल्लेबाज शामिल है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ज्यादा गेंद खेलकर डक का शिकार हुए हैं। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि पहले के समय में श्रीलंका के खिलाफ रन बनाना कितना मुश्किल होता था।




.jpg)
