भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, सोनल दिनुषा टॉप-3 में

सोनल दिनुषा भारत के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 700+ गेंद खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले जो रूट और उस्मान ख्वाजा यह कारनामा कर चुके हैं।

भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना ही नहीं, बल्कि लंबे समय तक मैदान पर टिके रहना भी बड़ी चुनौती होती है। पिछले पांच वर्षों में कुछ बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा गेंदों का सामना किया है।

श्रीलंका के सोनल दिनुषा ने भी इस लिस्ट में जगह बना ली है। उन्होंने भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 722 गेंदों का सामना किया और ऐसा करने वाले केवल तीसरे बल्लेबाज बने हैं। इस सूची में उनसे पहले इंग्लैंड के जो रूट और ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा का नाम आता है।

1. जो रूट – 944 गेंद

इस सूची में सबसे ऊपर इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट हैं। भारत के खिलाफ 2025 की टेस्ट सीरीज में रूट ने कुल 944 गेंदों का सामना किया था। इस दौरान उन्होंने 9 पारियां खेलीं। जिसमें इन्होंने 3 शतक के साथ 537 रन बनाए थे। इस सीरीज में इन्होंने 54 चौके लगाए थे।

2. सोनल दिनुषा – 722 गेंद

श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ 2026 की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने इस सीरीज में 722 गेंदों का सामना किया है और 4 पारियों में बल्लेबाजी की है। दिनुषा ने इन 4 परियों में 140 की औसत से 420 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

इस पारी सोनल दिनुषा के बल्ले से 3 शतक और 1 अर्धशतक आया। दिनुषा ने इस सीरीज में 28 चौके और 8 छक्के भी लगाए थे। इस सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के दिनुषा के बल्ले से देखने को मिला था।Sonal dinusha vs india 3 hundred in one test series

3. उस्मान ख्वाजा – 721 गेंद

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। भारत के खिलाफ 2023 की टेस्ट सीरीज में ख्वाजा ने 721 गेंदों का सामना किया था।

उन्होंने इस दौरान कुल 7 पारियां खेलीं,और 333 रन बनाकर सीरीज में सर्वोच्च स्कोरर रहे। इस पारी में इन्होंने 1 शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी खेली। जिसमें इनके बल्ले से 39 चौके आए थे।