विराट कोहली जो 2008-26 तक किए,वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 5 गेंदों में कर दिखाया

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने RR vs MI मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए बुमराह को पावरप्ले में छक्के जड़कर सबको चौंका दिया। राजस्थान ने 27 रन से मैच जीता।

7 अप्रैल 2026 राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया यह मुकाबला यादगार बन गया है। लेकिन इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जो कर दिखाया है,वह सबको हैरान कर देने वाला है। बारिश की वजह से मैच देर से शुरू हुआ। लेकिन मैच का रोमांच सबने लिया।

आइए जानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैरान कर देने वाला काम किया है 

राजस्थान और मुंबई इंडियंस के बीच कल बारिश ने भी बाधा डाल दिया। लेकिन अंत में बारिश रुकने के बाद मैच 11-11 पर साइड खेलने का डिसाइड हुआ। जिसमें मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।

IPL में पावरप्ले में बुमराह को दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वैभव

बुमराह IPL 2013 में डेब्यू किया था। तब से आज तक अगर बुमराह को किसी ने सबसे ज्यादा पावरप्ले में बुमराह को छक्के लगाए हैं। वह है विराट कोहली। विराट कोहली ने पावरप्ले में बुमराह की 40 गेंदे खेली है जिसमें विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 3 छक्के लगाए हैं।

Jasprit Bumrah's reaction when Suryavanshi hit a six.

लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने कल के मैच में बुमराह को पावरप्ले में 5 गेंदों में 2 छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह के ओवर की पहली गेंद को ही दर्शकों के पास भेज दिया। बुमराह के खिलाफ पहली गेंद से इस तरह बल्लेबाजी करना वह भी 15 साल के वैभव का प्रदर्शन दिखाता है कि वह किस तरह बल्लेबाजी करते हैं।

 

मैच हाइलाइट 

राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 150/3 का स्कोर खड़ा किया। जिसमें यशस्वी जयसवाल 32 गेंदों 77 रन ,वैभव सूर्यवंशी 14 गेंद में 39 रन,और कप्तान रियान पराग 10 गेंदों 20 रन का अहम दिया था। मुंबई इंडियंस की तरफ से शार्दुल ठाकुर और गजनफर ने क्रमशः 1 और 2 विकेट लेकर स्कोर को थोड़ा रोका था।

150 का लक्ष्य करने उतरी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ों ने दम काम नहीं दिखाया मुंबई इंडियंस के लिए सर्वोच्च स्कोर करने वाले शेरफेन रदरफोर्ड ने 8 गेंदों में 25 रन, नमन धीर ने 13 गेंदों में 25 रन और तिलक वर्मा ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए थे। और कोई भी बल्लेबाज दोहरा अंक तक भी नहीं पहुंचा। और अंत में राजस्थान रॉयल्स इस मैच को 27 रन से जीत गई।

मैच की खास बात 

राजस्थान और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस मैच खास बात यह कि मुंबई इंडियंस ने इस मैच सिर्फ 5 छक्के ही लगा सकी। बल्कि वही वैभव सूर्यवंशी ने अकेले सिर्फ 14 गेंद खेलते हुए 5 छक्के लगाए थे। इस 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की पूरी टीम मिलकर बरबरी कर सकी। जिस टीम रोहित,सूर्य,हार्दिक जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हो,उन सब पर एक 15 साल का लड़का भरी पड़ गया।