जानिए उन 7 मैचों के बारे में जब टीमों ने 2 या उससे कम विदेशी खिलाड़ियों के साथ प्लेइंग XI उतारी

List of IPL Matches with 2 or Less Overseas Players

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आमतौर पर टीमें अपने चार विदेशी खिलाड़ियों के कोटे का पूरा इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कभी-कभी चोटों, रणनीति या देर से आने की वजह से टीमें ऐसी प्लेइंग XI उतारती हैं जिसमें 2 या उससे कम विदेशी खिलाड़ी होते हैं।

अभी हाल ही में जब IPL 2026 में CSK ने प्लेइंग इलेवन में जब 2 ही विदेशी खिलाडियों को खिलाया तो लोगों में उत्सुकता बढ़ गयी कि क्या कभी ऐसा हुआ है कि पहले भी आईपीएल में टीमों ने विदेशी खिलाडियों के कोटे का पूरा इस्तेमाल न करके भारतीय खिलाडियों को ही ज्यादा खिलाया हो। तो आइये इस उत्सुकता का अंत करते हैं। 

आईपीएल इतिहास में ऐसा कुल 7 बार हुआ है जब टीमों ने 2 विदेशी खिलाड़ियों को ही अपनी प्लेइंग 11 (7 Rare Instances in IPL When Teams Played with 2 or Fewer Overseas Players) में जगह दी है।  

यहाँ उन मैचों की जानकारी दी गई है जिनमे ऐसा हुआ है:

1. KKR बनाम CSK (8 अप्रैल, 2011)

विदेशी खिलाड़ी (KKR):  2 (जैक कैलिस, इयोन मॉर्गन)

2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स में पहली बार अपने प्लेइंग इलेवन में मात्र दो विदेशी खिलाड़ियों को ही खिलाया। ये विदेशी खिलाड़ी जैक कैलिस और इयोन मॉर्गन थे। 

 KKR vs CSK (8 april, 2011)

तब KKR की टीम से मनविंदर बिस्ला (wk), जैक कैलिस, यूसुफ पठान, मनोज तिवारी, इयोन मॉर्गन, गौतम गंभीर (c), लक्ष्मी रतन शुक्ला, रजत भाटिया, इकबाल अब्दुल्ला, लक्ष्मीपति बालाजी, सरबजीत लड्डा ने मैच खेला था। 

हालांकि यह मैच कर नहीं जीत पाया। CSK ने यह मैच 2 रन से जीता था। 154 रन का पीछा करते हुए KKR 151/7 रन ही बना पाई थी।

2. DC बनाम MI (27 मार्च, 2022)

विदेशी खिलाड़ी (DC): 2 (टिम सीफर्ट, रोवमैन पॉवेल)

इसके बाद करीब 10 साल बाद आईपीएल में दिल्ली कैपिटल ने मात्र अपनी टीम से दो विदेशी खिलाड़ियों को ही खिलाया। यह मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ था। 

DC vs MI (27 march, 2022)

सब दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (c & wk), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, कमलेश नागरकोटी ने मैच खेला था। 

यह मैच दिल्ली ने4 विकेट से जीता। दिल्ली ने MI के 177 रन का पीछा करते हुए 10 गेंदें बाकी रहते जीत हासिल कर ली।

3. MI बनाम RCB (9 अप्रैल, 2022)

विदेशी खिलाड़ी (MI): 2 (डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड)

3. MI बनाम RCB (9 अप्रैल, 2022)

2022 में ही मुंबई इंडियंस ने भी अपने टीम की तरफ से एक मैच में आरसीबी के खिलाफ मात्र दो विदेशी खिलाड़ियों को ही खिलाया। इस टीम में रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (wk), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, रमनदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, बेसिल थम्पी शामिल थे। 

RCB ने यह मैच 7 विकेट से जीता।  MI ने 151/6 का स्कोर बनाया, जिसका RCB ने आसानी से पीछा कर लिया।


4. MI बनाम SRH (6 मई, 2024)

विदेशी खिलाड़ी (MI):  2 (टिम डेविड, नुवान तुषारा)

दो विदेशी खिलाड़ियों को खिलाने का कारनामा चौथी बार भी मुंबई इंडियंस की टीम ने किया। 

MI बनाम SRH (6 मई, 2024)

तब इस टीम में ईशान किशन (wk), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (c), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा शामिल थे। 

READ ALSO: 

इन 3 बल्लेबाज़ों ने एक ही टीम के खिलाफ ठोके 50+ छक्के

यह मैच MI ने 7 विकेट से जीता। सूर्यकुमार यादव के नाबाद शतक की मदद से MI ने 174 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

5. MI बनाम KKR (3 मई, 2024)

विदेशी खिलाड़ी (MI): 2 (टिम डेविड, नुवान तुषारा)

5वीं बार भी मुंबई इंडियंस ने ही अपनी टीम से 2 विदेशी खिलाड़ियों को मैच में उतारा। ईशान किशन (wk), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (c), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी*, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा शामिल थे।
 
2024 के इस दौर के कुछ मैचों में MI ने 'इम्पैक्ट प्लेयर' (अक्सर रोमारियो शेफर्ड या गेराल्ड कोएत्ज़ी को शामिल करके) के आधार पर 2 और 3 विदेशी खिलाड़ियों के बीच बदलाव किया।

हालांकि यह मैच KKR 24 रन से जीता।  KKR ने वानखेड़े में 169 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया।

6. CSK बनाम PBKS (3 अप्रैल, 2026)

विदेशी खिलाड़ी (CSK): 2 (मैट हेनरी, नूर अहमद)

आईपीएल 2026 में सीएसके ने पंजाब किंग के खिलाफ हुए मैच में मन तो दो विदेशी खिलाड़ियों को ही टीम में जगह दी। इस टीम में रुतुराज गायकवाड़ (c), आयुष म्हात्रे, संजू सैमसन (wk), शिवम दुबे, सरफराज खान, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैट हेनरी, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद शामिल थे।
 
धोनी की गैरमौजूदगी में PBKS ने यह मैच 5 विकेट से जीता। CSK ने 209/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन PBKS ने 8 गेंदें शेष रहते ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

7. PBKS बनाम SRH (19 मई, 2024) - IPL में पहली बार एक विदेशी खिलाड़ी खिलाने का रिकॉर्ड

विदेशी खिलाड़ी (PBKS):1 (रिले रोसौव)

आईपीएल इतिहास में एक बार ऐसा भी हुआ है की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में मात्र 1 विदेशी खिलाड़ी को ही टीम में जगह दी। तब पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी टीम से मात्र एक विदेशी खिलाड़ी रिले रोसौव को टीम में जगह दी थी। 

READ ALSO: 

इन 6 IPL मैदानों पर बल्लेबाजों का बोलबाला, 200+ स्कोर की लाइन लगती है

तब इस टीम में प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायदे, रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, शिवम सिंह, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, हर्षल पटेल, राहुल चाहर।


हालांकि SRH ने यह मैच 4 विकेट से जीता। PBKS ने 214/5 का स्कोर बनाया, लेकिन SRH ने अंतिम ओवर में इसका पीछा कर लिया।