इन 3 बल्लेबाज़ों ने एक ही टीम के खिलाफ ठोके 50+ छक्के

list of batsmen who have smashed 50+ sixes against a single IPL team.

इस समय आईपीएल का मौसम चल रहा है। मैच में छक्कों और चौकों की बारिश देखने को मिल रही है। वैसे तो आईपीएल में कई बड़े रोचक रिकॉर्ड बने हैं जिन्हें तोड़ पाना मुमकिन नहीं है। बल्लेबाजी वाला यह टूर्नामेंट गेंदबाजों को बहुत कम मौके देता है कि वह भी कोई रिकॉर्ड बना पाए। आज हम किसी एक आईपीएल टीम के खिलाफ 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानेंगे-- 

अभी तक आईपीएल के 19 साल के इतिहास में केवल तीन ही ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने किसी एक आईपीएल टीम के खिलाफ 50 या 50 से ज्यादा छक्के मारें हैं। आइये उन बल्लेबाजों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

क्रिस गेल vs पंजाब किंग्स (61)

Chris Gayle IPL stats

इन चार बल्लेबाजों की लिस्ट में क्रिस गेल का नाम दो बार आता है। क्रिस गेल आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो आईपीएल टीमों के खिलाफ 50 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। 
 

वेस्टइंडीज के इस धाकड़ बल्लेबाज ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 61 छक्के लगाए हैं, जो कि आईपीएल में एक रिकॉर्ड है। अभी तक किसी एक आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल का नाम है और वह टीम पंजाब किंग्स है।

क्रिस गेल vs कोलकाता नाइट राइडर्स (54)

आईपीएल टीम के खिलाफ 50 से ज्यादा छक्के मारने की लिस्ट में भी दूसरा नाम क्रिस गेल का ही आता है। क्रिस गेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 54 छक्के जड़े हैं।

रोहित शर्मा vs दिल्ली कैपिटल्स 

Rohit Sharma IPL stats

आईपीएल में मुंबई चा राजा के नाम से मशहूर रोहित शर्मा भी किसी एक आईपीएल टीम के खिलाफ 50 से ज्यादा छक्के मारने के लिस्ट में आते हैं। क्रिस गेल के बाद वही दूसरे नंबर के बल्लेबाज जिन्होंने एक आईपीएल टीम के खिलाफ 50 से ज्यादा छक्के मारे हैं।
 

READ ALSO: 

इन 6 IPL मैदानों पर बल्लेबाजों का बोलबाला, 200+ स्कोर की लाइन लगती है

रोहित शर्मा ने यह कारनामा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया है। रोहित शर्मा ने अभी तक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 51 छक्के जड़े हैं। 51 छक्कों की बदौलत वह आईपीएल रिकार्ड्स के इस अनूठी सूची में शामिल है। 

MS धोनी vs रॉयल चैलेंजर बैंगलोर 

Dhoni IPL

चेन्नई सुपर किंग्स और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के उन तीन अनूठे बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल है जिन्होंने किसी एक आईपीएल टीम के खिलाफ आईपीएल में 50 छक्के जड़े हैं। 

धोनी ने 50 छक्के रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ मारे हैं। इन 50 छक्कों की बदौलत धोनी किसी एक आईपीएल टीम के खिलाफ 50 छक्के मारने की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं।