Sunil Narine के 5 ऐसे IPL रिकॉर्ड, जिन्हें छूना भी गेंदबाजों के लिए नामुमकिन

Sunil Narine IPL इतिहास के सबसे खास ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाते हैं।

आईपीएल जैसे बड़े और खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा वाले टूर्नामेंट में हर खिलाड़ी अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करता है। कोई बल्लेबाजी में रिकॉर्ड बनाता है, तो कोई गेंदबाजी में इतिहास रचता है। लेकिन बहुत कम खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो IPL में कई क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ते हैं। Sunil Narine उन्हीं चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने आईपीएल में ऑलराउंड प्रदर्शन से खुद को सबसे अलग साबित किया है।

आईपीएल के इतिहास पर नजर डालें तो कई दिलचस्प फैक्ट्स सामने आते हैं जो सुनील नारायण को सबसे अलग बनाता है -

IPL में 34 खिलाड़ी ऐसे है जिन्होंने IPL 5 विकेट हॉल लिया है 

IPL में 18 ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने हैट्रिक ली है

IPL में 15 खिलाड़ियों ने MVP (Most Valuable Player) अवॉर्ड जीता है

IPL में सिर्फ 3 खिलाड़ी ही 200+ विकेट ले पाए हैं

IPL में 60 खिलाड़ियों ने सेंचुरी बनाई है

IPL में 109 खिलाड़ी 1000+ रन बना चुके हैं

लेकिन अगर बात की जाए कि ये सब रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ी की तो वह सिर्फ सुनील नारायण ही है। सुनील एक लौते खिलाड़ी है,जिन्होंने 5 विकेट एक मैच में,हैट्रिक भी,most valuable player का अवॉर्ड,200+ विकेट, IPL में शतक और 1000+ रन, ये सब रिकॉर्ड सुनील नारायण ने बना रखे हैं।

सुनील नारायण IPL के वह गेंदबाज है जिन्होंने IPL में कुछ भी कर सकते हैं। वह कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए 200+ विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज है। सुनील नारायण IPL में किसी फ्रेंचाइज के लिए 200+ लेने वाले पहले गेंदबाज है।सुनील नारायण IPL में किसी गेंदबाज द्वारा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है।