भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बेहद शानदार और रिकॉर्ड्स से भरपूर रहा है। दोनों टीमों के बीच कई ऐसे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड्स की कतार लगा दी, कभी गेंदबाजों ने मैच का रुख पलट दिया,तो कभी बल्लेबाजों रनों का भंडार लगा दिया।लेकिन इन दोनों टीमों के बीच मुकाबलों से जुड़े कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं, जिन्हें जानकार आपको भी हैरानी हो सकती है।
आइए जानते हैं भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट से जुड़े कुछ ऐसे चौंकाने वाले रिकॉर्ड-
1. श्रीलंका ने भारत के खिलाफ बना डाला था 952 रन का पहाड़
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट का सबसे हैरान करने वाला रिकॉर्ड साल 1997 में बना था। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने पहली पारी में 6 विकेट पर 952 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी।
यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। श्रीलंका का यह रिकॉर्ड आज तक कोई टीम नहीं तोड़ पाई है। सबसे खास बात यह थी कि श्रीलंका ने यह विशाल स्कोर भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ बनाया था। जिसमें उस समय भारत की टीम में बड़े बड़े दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे।
2. एक ही पारी में 952 रन, लेकिन मैच फिर भी ड्रॉ
952 रन का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद श्रीलंका उस मुकाबले को जीत नहीं सका। श्रीलंका की इस ऐतिहासिक पारी में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 537/8 रन पर घोषित कर दिया। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 143, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 126 और नवजोत सिंह सिद्धू ने 111 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट के नुक्सान पर 952 रन बनाए जिससे यह मैच ड्रा पर खत्म हुआ।
3. जयसूर्या ने जड़ दिया था 340 रन का तूफानी तिहरा शतक
उसी 1997 के टेस्ट में श्रीलंका के Sanath Jayasuriya ने भारत के खिलाफ 340 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी।
यह पारी उस दौर में टेस्ट क्रिकेट की सबसे यादगार पारियों में शामिल थी। जयसूर्या ने अपनी पारी में भारत के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी।और श्रीलंका को 952 रन तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।
4. जयसूर्या और रोशन महानामा की 576 रन की साझेदारी
श्रीलंका के 952 रन वाले स्कोर में सिर्फ एक बल्लेबाज का योगदान नहीं था। सनथ जयसूर्या और रोशन महानामा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 576 रन जोड़ दिए थे।
576 रन की साझेदारी टेस्ट क्रिकेट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी रनों की साझेदारी है।
5. श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 760 रन भी बनाए
952 रन के अलावा श्रीलंका के नाम भारत के खिलाफ एक और बेहद बड़ा टेस्ट स्कोर दर्ज है। 2009 में अहमदाबाद में श्रीलंका ने 7 विकेट पर 760 रन घोषित किए थे। यानी भारत के खिलाफ श्रीलंका ने टेस्ट क्रिकेट में दो बार 700 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।
6. भारत ने भी श्रीलंका के खिलाफ 726 रन ठोक दिए थे
अगर श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 952 और 760 रन बनाए हैं, तो भारत भी पीछे नहीं रहा। भारत ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में 726/9 घोषित किए थे। यानी दोनों टीमों के बीच ऐसे मुकाबले भी रहे हैं जहां स्कोरबोर्ड पर 700 से ज्यादा रन देखने को मिले।
9. एक टेस्ट मैच जिसने कई रिकॉर्ड एक साथ बना दिए
1997 का भारत-श्रीलंका टेस्ट सिर्फ 952 रन की वजह से ही खास नहीं है। इस मुकाबले में:
- श्रीलंका ने 952/6 घोषित किए।
- सनथ जयसूर्या ने 340 रन बनाए।
- रोशन महानामा ने 225 रन बनाए।
- दोनों ने 576 रन की साझेदारी की।
- भारत ने 537/8 घोषित किए।
- सचिन तेंदुलकर ने 143 रन बनाए।
- अजहरुद्दीन ने 126 रन बनाए।
- नवजोत सिंह सिद्धू ने 111 रन बनाए।
- इसके बावजूद मैच ड्रॉ रहा।





