क्रिकेट में टॉस को अक्सर किस्मत का खेल माना जाता है, लेकिन जब कोई कप्तान लगातार कई मैचों में टॉस जीतने लगे तो यह अपने आप में एक दिलचस्प रिकॉर्ड बन जाता है। भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में कई सफल कप्तान हुए हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी से टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, लेकिन लगातार सबसे ज़्यादा T20 इंटरनेशनल टॉस जीतने का रिकॉर्ड अब श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हो गया है।
श्रेयस अय्यर ने साल 2026 में लगातार 8 T20I मैचों में टॉस जीतकर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। इससे पहले धोनी के नाम लगातार 7 टॉस जीतने का रिकॉर्ड था। आइए जानते हैं भारतीय कप्तानों द्वारा T20I में लगातार सबसे ज़्यादा टॉस जीतने वाले रिकॉर्ड्स के बारे में।
1. श्रेयस अय्यर – लगातार 8 टॉस जीत (2026)
भारतीय T20I टीम के वर्तमान कप्तान श्रेयस अय्यर ने 2026 में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने लगातार 8 T20I मुकाबलों में टॉस जीतकर भारतीय क्रिकेट इतिहास में नया कारनामा किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि श्रेयस अय्यर ने 8 बार लगातार टॉस तो जीते है,लेकिन 8 मे से 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ श्रेयस अय्यर भारत के पहले कप्तान बन गए जिन्होंने पहला जीतने के लिए शुरू के 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
2. महेंद्र सिंह धोनी – लगातार 7 टॉस जीत (2010-12)
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने 2010 से 2012 के बीच लगातार 7 T20I टॉस जीते थे। लंबे समय तक यह रिकॉर्ड भारतीय कप्तानों के बीच सबसे ऊपर रहा।
धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 T20 वर्ल्ड कप जीता और उन्होंने कई बड़े मौकों पर टीम को जीत दिलाई। हालांकि, टॉस जीतने का यह रिकॉर्ड अब श्रेयस अय्यर के नाम हो चुका है।
3. विराट कोहली – लगातार 6 टॉस जीत (2019)
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2019 में लगातार 6 T20I मैचों में टॉस जीतने का कारनामा किया था। विराट अपनी एग्रेसिव कप्तानी के लिए जाने जाते थे और उनकी कप्तानी में भारत ने कई महत्वपूर्ण सीरीज जीतीं। हालांकि, लगातार टॉस जीतने के मामले में वे धोनी और श्रेयस अय्यर से पीछे हैं।
4. महेंद्र सिंह धोनी – लगातार 5 टॉस जीत (2007)
महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस सूची में दूसरी बार भी शामिल है। उन्होंने 2007 में लगातार 5 T20I टॉस जीते थे। यही वह साल था जब भारत ने उनकी कप्तानी में पहला T20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।
5. रोहित शर्मा – लगातार 5 टॉस जीत (2020-22)
भारतीय टीम के पूर्व T20I कप्तान रोहित शर्मा ने 2020 से 2022 के बीच लगातार 5 टॉस जीतने का रिकॉर्ड बनाया। रोहित की कप्तानी में भारत ने कई द्विपक्षीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 टी20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम विजेता रही।
भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार सबसे ज़्यादा T20I टॉस जीत
क्रम| कप्तान| लगातार टॉस जीत
1| श्रेयस अय्यर| 8*
2| महेंद्र सिंह धोनी| 7
3| विराट कोहली| 6
4| महेंद्र सिंह धोनी| 5
5| रोहित शर्मा| 5





