टेस्ट क्रिकेट में किसी भी कप्तान की सफलता का सबसे बड़ी उपलब्धि अपनी टीम की जीत होती है। लेकिन कई मौके पर, विदेशी दौरे और टीम का पप्रदर्शन ऐसा वक्त ले आते हैं, जब बड़े से बड़े कप्तान भी लगातार जीत हासिल नहीं कर पाते। साल 2000 के बाद भारतीय टेस्ट कप्तानों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सबसे लंबे समय तक बिना जीत के रहने वाले भारत के सबसे सफल कप्तान भी इस सूची में शामिल हैं।
आइए क्रमानुसार जानते हैं कि इस सूची में कौन-कौन से भारतीय कप्तान शामिल हैं।
1. एमएस धोनी – लगातार 6 टेस्ट बिना जीत (2011)
इस सूची में पहला स्थान महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। साल 2011 में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम लगातार 6 टेस्ट मैच जीतने में नाकाम रही। उस दौर में भारत को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कठिन विदेशी दौरों का सामना करना पड़ा, जहां टीम को लगातार निराशा मिली। महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं।
2. रोहित शर्मा – लगातार 6 टेस्ट बिना जीत (2024)
रोहित शर्मा ने 2024 में लगातार 6 टेस्ट मैच बिना जीत के खेलकर एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी और अब वह 2000 के बाद टेस्ट में किसी भारतीय कप्तान के सबसे लंबे बिना जीत के सिलसिले में MS धोनी के बराबरी पर आए रोहित शर्मा।
3. सौरव गांगुली – लगातार 5 टेस्ट बिना जीत (2002)
भारतीय क्रिकेट को नई दिशा देने वाले सौरव गांगुली भी इस सूची में शामिल हैं। साल 2002 में उनकी कप्तानी में भारत लगातार 5 टेस्ट मैच नहीं जीत पाया। हालांकि इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए कई यादगार सफलताएं हासिल कीं।
4. सौरव गांगुली – लगातार 5 टेस्ट बिना जीत (2002-03)
सौरव गांगुली का एक और दौर भी इस सूची में दर्ज है। 2002-03 के दौरान भी भारत लगातार 5 टेस्ट मैचों में जीत हासिल नहीं कर पाया। यह उनके कप्तानी करियर का दूसरा सबसे बुरा चरण माना जाता है।
5. एमएस धोनी – लगातार 5 टेस्ट बिना जीत (2013-14)
धोनी का नाम इस सूची में एक बार फिर दिखाई देता है। 2013-14 के दौरान उनकी कप्तानी में भारतीय टीम लगातार 5 टेस्ट मैच जीतने में असफल रही।
6. एमएस धोनी – लगातार 5 टेस्ट बिना जीत (2014)
साल 2014 में भी एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने लगातार 5 टेस्ट मैच बिना जीत के खेले। इसी वर्ष के अंत में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।
साल 2000 के बाद भारतीय टेस्ट कप्तानों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो एमएस धोनी का नाम इस सूची में सबसे अधिक बार दिखाई देते है। वहीं रोहित शर्मा ने 2024 में लगातार 6 टेस्ट बिना जीत के खेलकर धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।





