IPL में अगर किसी खिलाड़ी के पास ज्यादा रिकॉर्ड है तो वह है विराट कोहली। चाहे शतक लगाने की बात हो या रन बनाने की विराट कोहली का नाम आपको हर जगह देखने को मिलेगा। लेकिन आज हम दो ऐसे रिकॉर्ड की बात करेंगे जिसे पाने के लिए विराट कोहली को काफी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
1.जीत के मैचों में 50+ स्कोर की सबसे लंबी स्ट्रीक
किसी बल्लेबाज़ के लिए लगातार मैचों में अर्धशतक लगाना ही बड़ी बात होती है, लेकिन टीम की जीत में ऐसा करना और भी खास बन जाता है। लेकिन अगर यही रिकॉर्ड कई मैचों तक करते रहना,उस खिलाड़ी को एक शानदार बल्लेबाज माना ज्यादा जाता है।
IPL जीत में सबसे लंबी 50+ स्ट्रीक
15* — Virat Kohli (2024-जारी)
11 — Gautam Gambhir (2008-12)
10 — Suryakumar Yadav (2018-21)
10 — Ajinkya Rahane (2012-15)
विराट कोहली ने 2024 से शुरू हुई अपनी शानदार लय को लगातार जारी रखते हुए जीत में 15 बार 50+ स्कोर बना डाले हैं। खास बात यह है कि वह सिर्फ 50+ नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह 50+ स्कोर जब भी किए हैं। तो टीम को 100% जीत मिली है।
इस सूची में दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर हैं, जिन्होंने शुरुआती IPL वर्षों में कोलकाता और दिल्ली के लिए कई अहम पारियां खेलीं। वहीं सूर्यकुमार यादव और अजिंक्य रहाणे ने भी अपने दौर में लगातार मैच जिताऊ प्रदर्शन किए थे।
2.सफल रन चेज़ में सबसे ज़्यादा टॉप स्कोर
रन चेज़ में बल्लेबाज़ पर सबसे ज्यादा दबाव होता है। लक्ष्य सामने होता है और एक गलती मैच पलट सकती है। ऐसे समय में जो खिलाड़ी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाता है, वही असली मैच विनर कहलाता है। नीचे उस खिलाड़ी का जिक्र है जिसने सबसे ज्यादा बार सफल रन चेज में टीम का टॉप स्कोरर रहा है।
सफल रन चेज़ में सबसे ज्यादा बार टॉप स्कोरर
21 — Virat Kohli
20 — Gautam Gambhir
19 — David Warner
18 — Rohit Sharma
17 — Shikhar Dhawan
यह आंकड़े बताते हैं कि विराट कोहली सिर्फ बड़े रन बनाने वाले बल्लेबाज़ नहीं हैं, बल्कि सफल रन चेज़ में टीम को जीत के मंजिल तक पहुंचाने वाले सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। इसीलिए चाहे अंतर्राष्ट्रीय मैच हो या IPL जैसा लीग, सब इन्हें चेज मास्टर कोहली कहते हैं।
गौतम गंभीर ने भी कप्तानी के साथ-साथ कई बार टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे दिग्गज भी इस सूची में शामिल हैं, जिन्होंने IPL में वर्षों तक अपनी टीमों के लिए टॉप स्कोरर वाली परियां खेली है।
विराट कोहली क्यों हैं सबसे अलग?
विराट कोहली के इन दोनों रिकॉर्ड्स में एक खास बात समान है — निरंतरता। IPL जैसे लंबे और प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में लगातार जीत में योगदान देना आसान नहीं होता।
जहां कई बल्लेबाज़ एक-दो सीजन में चमकते हैं, वहीं विराट ने कई सालों से अपनी बल्लेबाज़ी का प्रभाव बनाए रखा है। यही वजह है कि वह IPL इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ों में से एक है।





