अर्जुन पुरस्कार, खेल रत्न के बाद अब पद्मश्री; रोहित शर्मा के नाम जुड़ा एक और बड़ा सम्मान

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 19 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। रोहित के नाम 20 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन, 50 शतक और 4 ICC ट्रॉफियां दर्ज हैं।

रोहित शर्मा ने आज के दिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 19 साल पूरे किए। रोहित शर्मा ने 23 जून 2007 में आयरलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू कर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। 

अंतर्राष्ट्रीय करियर के 19 साल पूरे होते ही मिला पद्माश्री अवॉर्ड

23 जून को अंतर्राष्ट्रीय करियर के 19 साल पूरे होते ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों रोहित शर्मा ने पद्म श्री अवॉर्ड का सम्मान प्राप्त किया। रोहित शर्मा को अपने देश के लिए 19 साल तक बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला है।

रोहित शर्मा को पद्म श्री अवॉर्ड मिलने का मुख्य कारण

रोहित शर्मा ने अपने 19 साल के करियर में 20252 इंटरनेशनल रन बनाए है। 50 इंटरनेशनल शतक लगाए, 4 ICC ट्रॉफी जीती,कप्तान के तौर पर 2 ICC ट्रॉफी भारत को दिलवाई। 4 एशिया कप जीते,भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर 2 एशिया कप जीते है।Rohit Sharma international cricket

रोहित शर्मा ने भारत के लिए तीन राष्ट्रीय अवॉर्ड

रोहित शर्मा को 2015 में अर्जुन पुरस्कार मिला था। रोहित शर्मा को साल 2020 में भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान, 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार) से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान 29 अगस्त 2020 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिया गया था और 23 जून 2026 को उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

रोहित शर्मा के 19 साल के करियर पर एक नजर

भारतीय कप्तान Rohit Sharma अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में से एक हैं। उन्होंने अब तक 508 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 541 पारियों में 20,109 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 67 मैचों में 4,301 रन, 12 शतक और 18 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि वनडे क्रिकेट में उन्होंने 282 मैचों में 11,577 रन, 33 शतक और 61 अर्धशतक लगाए हैं। T20I में रोहित ने 159 मैचों में 4,231 रन, 5 शतक और 32 अर्धशतक बनाए हैं।Rohit Sharma international cricket

 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम कुल 50 शतक और 111 अर्धशतक हैं। रोहित शर्मा के बल्ले से 1,946 चौके और 650 छक्के निकले हैं, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाला बल्लेबाज़ बनाते हैं। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 264 रन है, जो वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। इसके अलावा वे वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज़ हैं।