भुवनेश्वर कुमार ने लसिथ मलिंगा के सालों पुराने एतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ा,जाने रिकॉर्ड के बारे में ?

भुवनेश्वर कुमार ने IPL इतिहास में जीत के मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बनकर लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। IPL 2026 में भी वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

IPL में तेज़ गेंदबाज़ों का दबदबा हमेशा से देखने को मिला है। चाहे नई गेंद से विकेट निकालना हो या डेथ ओवर्स में मैच खत्म करना, पेसर्स ने कई बार अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन अब एक ऐसा रिकॉर्ड टूट गया है, जो लंबे समय तक लसिथ मलिंगा के पास था।

IPL में लसिथ मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के लिए सालों से एक बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं। इन्होंने मुंबई इंडियंस के जीत में काफी योगदान दिया है।लसिथ मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के लिए जीत के मैचों में सबसे विकेट लेने वाले गेंदबाज और IPL में किसी फास्ट बॉलर द्वारा जीत के मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इन्हीं के नाम था।

लेकिन अब IPL इतिहास में किसी फास्ट बॉलर द्वारा जीत के मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अब भुवनेश्वर कुमार के नाम है। जिन्होंने IPL में अब फास्ट बॉलर द्वारा जीत के मैचों में 126 विकेट लिए हैं।

Bhuvneshwar Kumar ने IPL में जीत के दौरान सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बनने का बड़ा कारनामा कर दिया है। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज़ Lasith Malinga को पीछे छोड़ दिया है।

IPL में जीत के दौरान सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले पेसर्स की सूची अब इस प्रकार है —

126 विकेट — भुवनेश्वर कुमार

122 विकेट — लसिथ मलिंगा

116 विकेट — Jasprit Bumrah

115 विकेट — Dwayne Bravo

101 विकेट — Mohit Sharma

भुवनेश्वर कुमार का यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अपनी स्विंग गेंदबाज़ी और शानदार लाइन-लेंथ के दम पर वर्षों तक बल्लेबाज़ों को परेशान किया है। पावरप्ले में विकेट निकालना हो या डेथ ओवर्स में रन रोकने हों, भुवनेश्वर कुमार ने हर भूमिका को शानदार तरीके से निभाया है।

भुवनेश्वर कुमार ने IPL 2026 में भी अपने पुराने अंदाज में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्होंने 11 मैचों में 21 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम किए हैं। RCB की जीत में शानदार भूमिका निभा रहे हैं।