भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर थी,भारतीय टीम वनडे सीरीज जीतकर 5 मैचों की सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया। जिसमें एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास एक आखिरी मौका ये रिकॉर्ड बनाने का,जिसको इन्होंने गवां दिया।
रोहित शर्मा आज तक न्यूजीलैंड में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे मैच कभी शतक नहीं लगाए हैं। वही विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड में वनडे मैच प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं जीत पाए है। इन दोनों खिलाड़ियों ने यह दोनों रिकॉर्ड अन्य सभी सेना देशों के टीमों के खिलाफ बना रखा है। लेकिन इनके पास न्यूजीलैंड के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाने का आखिरी मौका था।
सभी SENA देशों में ODI शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
वनडे क्रिकेट में SENA देशों में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज की काबिलियत और विदेशी परिस्थितियों में प्रदर्शन करने की क्षमता को दर्शाता है। भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और शिखर धवन ने इन चारों देशों में वनडे शतक लगाए हैं।
लेकिन रोहित शर्मा के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में से 4 मैच खेले लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड में शतक लगाने में कामयाब नहीं हुए।
SENA देशों में ODI Player of the Match जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी
बात सिर्फ शतक लगाने की नहीं है, बल्कि विदेशी परिस्थितियों में मैच जिताकर शानदार प्रदर्शन करना भी टीम के लिए महत्वपूर्ण होता है। SENA देशों में वनडे क्रिकेट में Player of the Match अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में कपिल देव, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा का नाम शामिल है।
लेकिन विराट कोहली न्यूजीलैंड को छोड़कर अन्य सेना देशों में वनडे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं। लेकिन न्यूजीलैंड में ऐसा नहीं कर पाए। 5 मैचों की सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते नाबाद 74 रन बनाकर भारतीय टीम को मैच जिताया था। लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड के काबिल नहीं बन सके।
न्यूजीलैंड में रोहित और कोहली के नाम रह गई अधूरी उपलब्धि
इस रिकॉर्ड से जुड़ी सबसे दिलचस्प बात रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर है। रोहित शर्मा न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में शतक लगाने में सफल नहीं हो सके। वहीं, विराट कोहली न्यूजीलैंड में वनडे क्रिकेट में Player of the Match का अवॉर्ड जीतने से चूक गए।


.jpg)


