इंडियन प्रीमियर लीग में रनों की बरसात और विस्फोटक बल्लेबाजी के कई बेहतरीन पारी देखने को मिले हैं लेकिन कुछ पारियाँ ऐसी होती हैं जो क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में हमेशा के लिए बस जाती हैं। आइए नज़र डालते हैं आईपीएल इतिहास की कुछ सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों पर-
1. क्रिस गेल – 175 vs पुणे वॉरियर्स इंडिया (2013)
आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज़ के तूफानी बल्लेबाज़ क्रिस गेल के नाम है। 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए उन्होंने महज 66 गेंदों में 175 रन नाबाद ठोक बनाए। जो अभी तक सबसे बड़ा रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम रखा हुआ है। इस पारी में 13 चौके और 17 छक्के शामिल थे। यह न सिर्फ आईपीएल बल्कि टी20 क्रिकेट का भी सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
2. ब्रेंडन मैकुलम – 158 vs आरसीबी (2008)
आईपीएल के उद्घाटन मैच में ही ब्रेंडन मैकुलम ने धमाकेदार आगाज़ करते हुए 158 रन नाबाद बनाए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के इस कीवी बल्लेबाज़ ने सिर्फ 73 गेंदों में ये स्कोर बनाया जिसमें 13 छक्के और 10 चौके शामिल थे। इस पारी ने आईपीएल के उद्घाटन का बेस्ट प्रदर्शन था।
3. अभिषेक शर्मा – 141 vs पंजाब किंग्स (2025)
2025 के सीज़न में अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 141 रन की विस्फोटक पारी खेली। यह पारी इस युवा भारतीय बल्लेबाज़ के करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक बन गई जिसने उन्हें एक नई पहचान दी और भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल दिखाया।
4. क्विंटन डी कॉक – 140 vs केकेआर (2022)
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक ने 2022 में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 140 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस शतकीय पारी में उन्होंने क्लास और आक्रमकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
5. एबी डिविलियर्स – 133 vs मुंबई इंडियंस (2015)
मिस्टर 360, यानी एबी डिविलियर्स, ने 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 133 रन नाबाद बनाए। उनकी इस पारी में हर दिशा में शॉट्स देखने को मिले और गेंदबाज़ी आक्रमण पूरी तरह से बेबस नजर आया।
6. केएल राहुल – 132 vs आरसीबी (2020)
2020 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के कप्तान केएल राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 132 रन नाबाद बनाए। उनकी यह पारी तकनीक, टाइमिंग और सटीकता का बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया था। Kl Rahul ipl 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं।