लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का शतक लगाने वाले पहले भारतीय, इंग्लैंड के खिलाफ बनाए 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में 138 रन की शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वह ODI इतिहास में लॉर्ड्स पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बने। इस पारी के साथ उन्होंने सबसे उम्रदराज भारतीय ODI शतकवीर बनने सहित कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को क्रिकेट का "मक्का" कहा जाता है। इस ऐतिहासिक मैदान पर दुनिया के कई महान बल्लेबाज़ों ने अपने बल्ले का जलवा दिखाया है, लेकिन भारतीय क्रिकेट के लिए यह मैदान हमेशा एक अधूरा दौर बना रहा। भारत ने लॉर्ड्स में कई वनडे मुकाबले खेले, मगर किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ के बल्ले से यहां कभी शतक नहीं निकला था।

अब यह इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह ODI इतिहास में लॉर्ड्स पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। इस पारी के साथ रोहित ने न केवल एक पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि कई नए कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिए।

लॉर्ड्स का वर्षों पुराना इंतजार खत्म

लॉर्ड्स पर भारत ने कई यादगार मुकाबले खेले हैं। कपिल देव से लेकर सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे दिग्गज इस मैदान पर बल्लेबाज़ी कर चुके थे, लेकिन किसी के बल्ले से वनडे शतक नहीं निकला।Rohit Sharma lord's ground hundred

 

रोहित शर्मा ने इस लंबे इंतजार को खत्म करते हुए शानदार शतकीय पारी खेली और भारतीय क्रिकेट इतिहास में अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज करा लिया। अब लॉर्ड्स पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ के रूप में उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो चुका है। इस मैच में रोहित शर्मा 110 गेंदों में 138 रन बनाए,जिसमें 17 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

1. 39 साल की उम्र में सबसे उम्रदराज भारतीय ODI शतकवीर

रोहित शर्मा ने यह शतक 39 साल और 80 दिन की उम्र में बनाया। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय बल्लेबाज़ भी बन गए।

इस सूची में अब रोहित सबसे ऊपर हैं—

39 साल 80 दिन – रोहित शर्मा

38 साल 327 दिन – सचिन तेंदुलकर

38 साल 113 दिन – सुनील गावस्कर

37 साल 185 दिन – मोहिंदर अमरनाथ

37 साल 74 दिन – विराट कोहली

Rohit Sharma first indian batter to score odi hundred vs ENGLAND in england

रोहित पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए जिन्होंने 39 वर्ष की उम्र में वनडे शतक लगाया।

2. इंग्लैंड में सबसे सफल बल्लेबाज़ों की सूची में बड़ी छलांग

रोहित शर्मा का इंग्लैंड की परिस्थितियों में प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है। लॉर्ड्स के इस शतक के साथ अब उनके नाम इंग्लैंड में 8 वनडे शतक हो गए हैं।

इंग्लैंड में सबसे अधिक ODI शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में अब वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

10 – जो रूट

8 – रोहित शर्मा

8 – मार्कस ट्रेस्कोथिक

7 – जॉनी बेयरस्टो

6 – इयोन मॉर्गन

6 – जेसन रॉय

3. SENA देशों में एशियाई बल्लेबाज़ों के सबसे ज्यादा ODI शतक

15 - 𝗥𝗼𝗵𝗶𝘁 𝗦𝗵𝗮𝗿𝗺𝗮* 

10 - विराट कोहली 

10 - सनथ जयसूर्या 

10 - के संगकारा 

सेना देशों सबसे ज्यादा वनडे शतक के मामले में रोहित शर्मा ने अपना पंद्रवा शतक पूरा किया।

यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि रोहित ने सिर्फ 30 पारियों में यह मुकाम हासिल किया, जो उनकी शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है।

4. SENA देशों में छक्कों का भी बनाया नया इतिहास

अब रोहित SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में वनडे क्रिकेट में 100 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज़ बन गए हैं।

5.SENA देशों में विदेशी बल्लेबाज़ों द्वारा सबसे अधिक ODI छक्के—

100 – रोहित शर्मा

92 – क्रिस गेल

89 – सनथ जयसूर्या

83 – शाहिद अफरीदी

59 – विवियन रिचर्ड्स

सिर्फ 89 पारियों में 100 छक्कों का आंकड़ा छूना रोहित की विस्फोटक बल्लेबाज़ी का शानदार उदाहरण है। और रोहित शर्मा पहले विदेशी खिलाड़ी बने जिन्होंने सेना देशों छक्कों का शतक पूरा किया है।

एक पारी, कई ऐतिहासिक उपलब्धियां

लॉर्ड्स के मैदान पर खेली गई यह पारी सिर्फ एक शतक नहीं थी, बल्कि भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक यादगार अध्याय बन गई। रोहित शर्मा ने इस एक इनिंग्स में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए—

1.लॉर्ड्स में ODI शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़।

2. 39 साल की उम्र में ODI शतक लगाने वाले पहले भारतीय।

3.सबसे उम्रदराज भारतीय ODI शतकवीर।

4.इंग्लैंड में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा ODI शतक लगाने वाले बल्लेबाज़।

5.SENA देशों में 100 ODI छक्के लगाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज़।