IPL 2026 के सीजन के तीसरा मैच राजस्थान और चेन्नई के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई की बल्लेबाजी उतनी खास नहीं रही। राजस्थान के खिलाफ चेन्नई की टीम बेहद कमजोर नजर आई। आइए जानते हैं कि किस प्रकार चेन्नई की टीम बिखर गई -
चेन्नई की IPL 2026 में सबसे खराब शुरुआत
आईपीएल मुकाबले में Chennai Super Kings की पहली पारी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शुरुआत से ही बल्लेबाज़ी क्रम दबाव में दिखा और समय के अंदर सभी बल्लेबाज 127 रन पर ही सिमट गए।
ओपनिंग जोड़ी में Ruturaj Gaikwad और Sanju Samson सस्ते में आउट हो गए। गायकवाड़ ने 11 गेंदों पर 6 रन बनाए, जबकि सैमसन 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर चलते बने। शुरुआती झटकों के बाद मिडिल ऑर्डर भी कुछ खास नहीं कर पाया।

युवा बल्लेबाज़ Ayush Mhatre बिना खाता खोले आउट हो गए, वहीं Matthew Short भी 2 रन ही बना सके। इसके बाद Sarfaraz Khan (17 रन) और Kartik Sharma (18 रन) ने थोड़ी स्थिरता लाने की कोशिश की, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी।
टीम के लिए सबसे ज्यादा रन Jamie Overton ने बनाए। उन्होंने 36 गेंदों पर 43 रन की अहम पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे। हालांकि उनका रन आउट होना टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।
गेंदबाज़ी में Jofra Archer और Nandre Burger ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने 2-2 विकेट लेकर CSK की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी। बृजेश शर्मा ,संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने क्रमशः 1-1 विकेट लिए।
रवींद्र जडेजा का चेन्नई पर पलटवार
रवींद्र जडेजा पिछले साल दिसंबर में हुए ऑक्शन में राजस्थान टीम में शामिल हुए। कई सालों से चेन्नई में खेलते आ रहे थे। जिससे वह 2026 IPL के पहले मैच में ही अपने पुरानी टीम चेन्नई से मुलाकात हो गई। इन्होंने अपने गेंदबाजी से दिखा दिया कि मुझे चेन्नई से निकाल अच्छा नहीं किया।
इन्होंने अपने स्पेल के पहले ओवर में ही सरफराज खान और शिवम दुबे को चलता किया। इन्होंने इस मैच के 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए थे।






