IPL इतिहास में इनिंग्स की पहली गेंद पर बल्लेबाज को आउट करने वाले टॉप 5 गेंदबाज

IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में मैच की शुरुआत बेहद अहम होती है। जानिए उन गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने इनिंग की पहली गेंद पर विकेट लेकर अपनी टीम को शानदार बढ़त दिलाई।

IPL जैसे महा लीग में मैच की पहली गेंद से मैच का रुख तय करता है। बल्लेबाज चाहता है, कि मैं एक विस्फोटक शुरुआत टीम को प्रदान करूं।और वही गेंदबाज चाहता है कि मैं विकेट लेकर सामने वाली टीम पर दबाव बनाऊं। आज हम ऐसे ही गेंदबाज के बारे में जानेंगे जिन्होंने इनिंग की पहली गेंद पर विकेट लिया है।

आइए उन गेंदबाजों पर एक नजर डालते हैं -

1.Mohammed Shami (5 विकेट)

इस लिस्ट में सबसे टॉप लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले मुहम्मद शमी है। जिन्होंने 5 बार इनिंग्स की पहली गेंद पर विकेट को लेकर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी है। शमी ने जिस जिस बल्लेबाज को इनिंग्स की पहली गेंद पर आउट किया है। 

उनका नाम क्रमशः कैलिस, केएल राहुल,फ्लिप शॉल्ट,शेख और केएल राहुल है। जिसमें से शमी ने केएल राहुल को दो बार इनिंग की पहली बार गेंद पर आउट किए हैं।

2.ट्रेंट बोल्ट(3 विकेट)

वर्तमान में मुंबई इंडियंस के खेलने वाले ट्रेंट बोल्ट ने IPL में 3 बार इनिंग की पहली गेंद पर विकेट लिए हैं। जिसमें खिलाड़ियों को आउट होने वाले बल्लेबाजों के नाम कुछ इस प्रकार है। मार्कस स्टोइनिस, केएल राहुल और विराट कोहली।

Trent bolt in his ipl spel batsman out on first ball

3.उमेश यादव (3 विकेट )

2024 में चेन्नई के खिलाफ अपना अंतिम IPL मैच खेल चुके उमेश यादव ने IPL 3 बार इनिंग की पहली गेंद पर विकेट लिए हैं। जिसमें से आउट होने वाले बल्लेबाजों का नाम कुछ इस प्रकार है,क्रिस गेल,सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ।

Umesh yadav third time batsman out in his spel on first ball.

4.लसिथ मलिंगा (3 विकेट)

अपने यॉर्कर के लिए मशहूर लसिथ मलिंगा ने मैच के इनिंग के पहली गेंद पर 3 बार पहली गेंद पर विकेट लिए हैं। जिसमें से आउट होने वाले बल्लेबाज पार्थिव पटेल,मयंक अग्रवाल और फिर मयंक अग्रवाल है।

5. भुवनेश्वर कुमार (3 विकेट)

IPL में पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी के लिए जाने ,जाने वाले भुनेश्वर कुमार ने 3 बार इनिंग की पहली गेंद पर विकेट लिए हैं। जिसमें आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कुशल परेरा ,हाशिम अमला और prabhsimran है।