चेन्नई, 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में कुछ मुकाबले ऐसे होते हैं जो क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में हमेशा के लिए बस जाते हैं। ऐसा ही एक ऐतिहासिक लम्हा तब आया जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आखिरकार चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 17 साल बाद हराकर अपनी हार के सिलसिले को तोड़ दिया।
RCB का ऐतिहासिक प्रदर्शन
चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, जिसे ‘चेपॉक’ के नाम से जाना जाता है, हमेशा से ही CSK का किला रहा है। लेकिन इस बार RCB ने अपने दमदार खेल से इतिहास रच दिया। बैंगलोर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर CSK को एक चुनौतीपूर्ण लेकिन पार करने योग्य स्कोर पर रोक दिया।
मैच में खिलाड़ियों का प्रदर्शन
जोश हेजलवुड, यश दयाल और लियाम लिविंगस्टन की शानदार गेंदबाजी की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेपॉक के मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी ने 37 रनों से जीत दर्ज की थी जोकि किसी भी मैदान पर RCB की लक्ष्य का बचाव करते हुए बड़ी जीत थी। लेकिन इस बार उन्हें 50 रन और सबसे बड़ी जीत मिली है। बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए रजत पाटीदार के 51, कोहली के 31 तो टिम डेविड के 8 गेंदों पर 22 रन की वजह से 196 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई शुरूआत से ही ढह गई। त्रिपाठी 5, गायकवाड़ 0, दीपक 4 तो सैम कुरेन 8 रन ही बना पाए। रचिन ने 41 तो जडेजा ने 25 रन बनाए लेकिन यह टीम के काम नहीं आ सके। धोनी ने 3 चोके और 2 छक्कों की मदद से 30 रन ही बना पाए और 50 रन से मुकाबला गंवा दिया।
बेंगलुरु ने 17 साल के बाद चेन्नई को उसी के घर में हराया
पिछली बार टीम ने 2008 के सीजन में जीत हासिल की थी। चेपॉक स्टेडियम में 197 रन का टारगेट चेज कर रही चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन ही बना सकी। पूर्व कप्तान एमएस धोनी 16 बॉल पर 30 रन बनाकर नाबाद लौटे।
IPL में चेन्नई बनाम बेंगलुरु
आमने-सामने: चेन्नई 21 - बेंगलुरु 12
चेपॉक में : चेन्नई 7 - बेंगलुरु 2
चिन्नास्वामी में : चेन्नई 5 - बेंगलुरु 5
अन्य स्थानों पर : चेन्नई 9 - बेंगलुरु 5
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत : चेन्नई 9 - बेंगलुरु 7
लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत : चेन्नई 12 - बंगलुरू