छक्के लगाने के मामलें में गेल और रसेल की लिस्ट में शामिल हुए पन्त, सैमसन और डिविलियर्स को छोड़ा पीछे

most times 7 or more 6s in an IPL Inning by the top 5 batsmen

IPL 2024: IPL में छक्के लगना कोई चौकाने वाली बात नहीं होती है बल्कि छक्के न लगना चौकने वाली बात होती है। IPL 2024 तो छक्कों के लिए मशहूर हो चुका है। IPL के 17 सालों के इतिहास में यह पहली बार है कि टूर्नामेंट के पहले 40 मैचों में कुल छक्कों की संख्या 700 के पार पहुँच चुकी है। 

वैसे तो IPL में छक्के मारने के मामलें में कई धुरंधर खिलाड़ी हैं। लेकिन क्या आपको कोई ऐसा खिलाड़ी याद है जिसने अपनी पारी में सबसे ज्यादा बार 7 या उससे ज्यादा छक्के लगाएं हैं। आज हम आपको टॉप 5 ऐसे ही बल्लेबाजों के बारें में बताएँगे जिन्होंने  IPL में सबसे ज्यादा बार अपनी पारी में 7 या उससे ज्यादा छक्के (most times 7 or more 6s in an IPL Inning by top 5 batsmen) लगाये हैं। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं। 


सबसे ज्यादा बार IPL में 7 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी 

क्रिस गेल - 15 

Chris Gayle

इस लिस्ट में पहला नाम क्रिस गेल का आता है। क्रिस गेल ने IPL में कई धुंआधार पारियां खेली हैं। क्रिस गेल मतलब छक्कों की बरसात। क्रिस गेल ने IPL में कुल 142 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 15 बार 7 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। 15 बार यह कारनामा करके क्रिस गेल ने बाकी बल्लेबाजों को इस लिस्ट में बहुत पीछे छोड़ दिया है। क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए अन्य बल्लेबाजों को बहुत पापड़ बेलने पड़ेंगे।  

आंद्रे रसेल - 6 

Andre Russel
अगर क्रिष गेल छक्के की मशीन माने जाते हैं तो आंद्रे रसेल भी उनसे कम नहीं है। आंद्रे रसेल भी अपनी ताकत से IPL में कई बार गेंदबाजों के छक्के छुड़ाएं हैं। आंद्रे रसेल ने IPL 2024 तक कुल 119 मैच खेले हैं। इस दौरान ऐसा 6 बार हुआ है जब उन्होंने बैटिंग करते हुए अपनी पारी में 7 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। 


रिसभ पंत - 5 

Risabh Pant IPL

ताबड़तोड़ रिसभ पंत भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों में खौफ पैदा करते हैं और दर्शकों को मुग्ध करते हैं। रिसभ पंत ने IPL में अब तक 107 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 5 बार ऐसा किया है उन्होंने 7 या उससे ज्यादा छक्के जड़ें हैं। 

यह भी पढ़ें: 

38 साल के होने के बाद IPL में अर्धशतक लगाने वाले विकेटकीपर, धोनी तीसरे नम्बर


संजू सैमसन - 5 

Sanju Samson IPL

संजू सैमसन भी IPL में सबसे ज्यादा बार अपनी पारी में 7 या उससे ज्यादा छक्के लगाने की टॉप 5 लिस्ट में आते हैं।  संजू सैमसन ने IPL में कुल 160 मैच खेले हैं और इस दौरान 5 बार ऐसा हुआ है कि उन्होंने 7 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। 


एबी डिविलियर्स - 5 

Divilliers IPL

मिस्टर 360 डिग्री के नाम से क्रिकेट जगत में मशहूर एबी डिविलियर्स का नाम आईपीएल में जब छक्कों की बात हो और उनका नाम न आये, ऐसा हो ही नहीं सकता है। एबी डिविलियर्स ने IPL में कुल  184 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 5 बार अपनी पारी में 7 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं।