38 साल के होने के बाद IPL में अर्धशतक लगाने वाले विकेटकीपर, धोनी तीसरे नम्बर

Wicketkeepers to score fifties in IPL after turning 38 years old

उम्र महज एक नम्बर होता है को प्रदर्शन का पैमाना नहीं। अक्सर लोग बढ़ते उम्र के साथ लोगों की क्षमताओं को कम समझना शुरू कर देते हैं ख़ास करके खेलों में लेकिन कभी-कभी यही बढ़ती उम्र के खिलाड़ी अपने अनुभव के दम पर शानदार प्रदर्शन करके युवाओं को दिखा देते है कि बढ़ती उम्र का यह मतलब नहीं है कि हम तुमसे कम हैं। बात अगर क्रिकेट में IPL की जाए तो 38 साल के बाद अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की लम्बी फेहरिस्त है। 

आज हम इस आर्टिकल में विकेटकीपर की बात करेंगे। ऐसे विकेटकीपर जो 38 की उम्र पार करने के बाद भी IPL में अर्धशतक लगाए हैं। आइये जानते हैं कि किस विकेटकीपर ने 38 की उम्र पार करने के बाद सबसे  ज्यादा फिफ्टी यानी अर्धशतक जड़े हैं। 

एडम गिलक्रिस्ट - 6 बार 

Adam Gilchrist
 

इस लिस्ट में सबसे ऊपर जिस खिलाड़ी का नाम आता है वह हैं एडम गिलक्रिस्ट। एडम गिलक्रिस्ट ने IPL में कुल 80 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 2 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। इन 11 अर्धशतक में से उन्होंने 6 अर्धशतक उन्होंने 38 साल की उम्र के बाद लगाए हैं। IPL में 38 की उम्र पार करने के बाद सबसे ज्यादा अर्धशतक एडम गिलक्रिस्ट ने लगाए है। 

रिद्धिमान साहा - 2 बार 

Wriddhiman Saha


रिद्धिमान साहा ने 165 मैच IPL में खेले हैं। इस दौरान रिद्धिमान साहा ने  1 शतक और 13 शतक लगाये हैं। इन 13 अर्धशतकों में से 2 अर्धशतक उन्होंने 38 साल की उम्र पार करने के बाद लगाये हैं। इस तरह से 38 साल की उम्र पूरी करने के बाद सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने की लिस्ट में रिद्धिमान साहा दूसरे नंबर पर आते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी - 1 बार 

MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी ने 38 साल की उम्र पूरी करने के बाद 1 अर्धशतक लगाया है। धोनी ने IPL में कुल 255 मैच खेले हैं। धोनी ने IPL में कुल 24 अर्धशतक लगाए हैं। इन 24 अर्धशतकों में 1 अर्धशतक उन्होंने 38 साल की उम्र पूरी करने के बाद एक अर्धशतक लगाया है। 


 दिनेश कार्तिक - 1 बार 

Dinesh Karthik IPL

दिनेश कार्तिक ने 38 साल की उम्र पूरी करने के बाद एक अर्धशतक लगाया है। दिनेश कार्तिक ने IPL में 248 मैच खेले हैं। दिनेश कार्तिक ने IPL में कुल 21 अर्धशतक लगाए हैं। इन 21 अर्धशतकों में से 1 अर्धशतक उन्होंने 38 साल की उम्र पूरी करने के बाद लगाए हैं।

READ ALSO: 

IPL में सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को 0 पर आउट करने वाले टॉप 6 गेंदबाज

IPL 2024 में दिनेश कार्तिक ने 6 मैचों में कुल 143 रन बनाये हैं। IPL 2024 में उन्होंने 53 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी की बदौलत वह 38 साल की उम्र पूरी करने के बाद अर्धशतक लगाने वाले चौथे विकेटकीपर बने।