IPL: शतकों के मामले में सबसे फिसड्डी टीम के खिलाफ ठोकें गए हैं सबसे ज्यादा शतक

दिलचस्प बात यह है कि जिस आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगे हैं उस टीम की तरफ से आईपीएल में सबसे कम शतक लगा है। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

आईपीएल में रनों की बरसात बहुत ज्यादा होती है। हर साल शतक लगते हैं। क्या आपने कभी गौर किया है कि किस टीम के खिलाफ आईपीएल में बल्लेबाज ज्यादा शतक लगाते हैं। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे कि किस टीम के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगे हैं। 

दिलचस्प बात यह है कि जिस आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगे हैं उस टीम की तरफ से आईपीएल में सबसे कम शतक लगा है। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

KKR के खिलाफ IPL में लगे हैं ज्यादा शतक 


गौरतलब है कि आईपीएल में बल्लेबाजों ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं। 11 बार बल्लेबाजों ने KKR के खिलाफ शतक मारा है। 

KKR ने IPL में सबसे कम शतक लगाया है 


आईपीएल के पहले सीजन में पहले ही मैच में 'ब्रेंडन मैकुलम' ने KKR के लिए 158 रनों की पारी खेली थी। यह कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से लगाया अभी तक एकमात्र शतक है। अभी भी यह एकमात्र शतक है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे किसी बल्लेबाज ने बनाया था। 

न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैकलम ने बाद में 2015 में सीएसके के लिए खेलते हुए एक और आईपीएल शतक बनाया। वह उन 11 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने 2 अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए शतक बनाए हैं।


RCB के खिलाफ दूसरा सबसे ज्यादा शतक लगे हैं 


RCB एक ऐसी टीम जिसने आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक (15) लगाये हैं। वहीं उनके खिलाफ 9 शतक लगे हैं। 


पंजाब किंग्स के खिलाफ तीसरा सबसे ज्यादा शतक लगे हैं 


पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में कुल 8 शतक लगे हैं। वहीं उनके बल्लेबाजों द्वारा 13 शतक लगाए गए हैं। 


मुंबई इंडियंस चौथे नम्बर पर 


सबस ज्यादा शतक लगवाने के मामले में चौथे नम्बर पर मुंबई इंडियंस है। दरअसल मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 शतक लगे हैं। वहीं उनकी तरफ से 4 शतक लगे हैं। 

5वें नम्बर पर सनराइजर्स हैदराबाद 

जिस टीम के खिलाफ 5वां सबसे ज्यादा शतक लगे हैं, उसमे सनराइजर्स हैदराबाद का नाम आता है। दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 शतक लगे हैं। वहीं हैदराबाद की तरफ से 5 शतक लगे हैं। 

अन्य फैक्ट्स 

  • अभी तक आईपीएल में कुल 15 फ्रेंचाइजी टीम खेल चुकी हैं। पुणे वॉरियर्स इंडिया, गुजरात लायंस, गुजरात टाइटंस और कोच्चि टस्कर्स केरल जैसी फ्रेंचाइजी के तरफ से एक भी शतक नहीं लगा है। 
  • राइजिंग पुणे सुपरजायंट एकमात्र ऐसी फ्रेंचाइजी है, जोकि मूल फ्रेंचाइजी नहीं है, जिसकी तरफ से एक शतक लगा है। 
  • गुजरात लायंस ने आईपीएल में केवल 2 ही सीजन खेला लेकिन उनके खिलाफ 6 शतक लग गए। 
  • क्रिस गेल ने आईपीएल के इतिहास में 6 शतक जड़े हैं, जो आईपीएल में एक बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड है। गेल का आईपीएल में एक बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (175) भी है। 
  • केएल राहुल और शिखर धवन ने भी एक ही सीजन में 2 शतक बनाए। जबकि विराट कोहली ने 2016 के आईपीएल में 4 शतक जड़े थे।