IPL में खिलाड़ियों की बोली तो सुनी होगी, क्या आप जानते है, एक अंपायर की कमाई ?

IPL 2026 में अंपायरों की सैलरी का पूरा विवरण जानिए। ऑन-फील्ड, TV और डेवलपमेंट अंपायर को प्रति मैच कितनी फीस मिलती है, यहां पढ़ें।

IPL में खिलाड़ियों की सैलरी नीलामी (Auction) के दौरान या रिटेंशन (Retention) प्रक्रिया के समय फिक्स होती है। ऑक्शन में जिस बोली (bid) पर खिलाड़ी बिकता है या रिटेंशन में फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी के बीच जो राशि तय होती है, वही उस खिलाड़ी की उस सीजन की सैलरी होती है। यह राशि पूरे सीजन के लिए फिक्स होती है।

IPL में अंपायरों का वेतन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा निर्धारित किया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि एक मैच में अंपायर की सैलरी कितनी होती है। आइए आज जानते हैं कि IPL के एक मैच में अम्पायरों की सैलरी कितनी होती है।

IPL umpire sallery about

अंपायरों की सैलरी का पूरा ब्रेकडाउन

IPL 2026 में अंपायरों को उनकी जिम्मेदारियों के अनुसार अलग-अलग भुगतान किया जा रहा है:

ऑन-फील्ड अंपायर: ₹3 लाख प्रति मैच

1.जो मैच के दौरान अंपायर फील्ड पर रह कर निर्णय करता है,उनकी सैलरी 3 लाख प्रति मैच होता है।

2.TV और चौथे अंपायर: ₹2 लाख प्रति मैच की होती है।

3.डेवलपमेंट अंपायर: ₹60,000 प्रति मैच होती है।

क्यों मिलती है इतनी बड़ी रकम?

क्रिकेट जैसे हाई-प्रेशर खेल में अंपायर का हर फैसला मैच का रुख बदल सकता है। खासकर IPL जैसे लीग में, जहां करोड़ों दर्शक हर गेंद पर नजर रखते हैं, वहां अंपायरिंग की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

ऑन फील्ड और टीवी अंपायर

ऑन-फील्ड अंपायरों को रियल टाइम में फैसले लेने होते हैं—नो-बॉल, LBW, रन आउट जैसे निर्णय सेकंडों में लेने पड़ते हैं। वहीं TV अंपायर टेक्नोलॉजी (DRS, UltraEdge, Hawk-Eye) की मदद से बेहद सटीक निर्णय लेने पड़ते हैं।

डेवलपमेंट अंपायर की भूमिका

डेवलपमेंट अंपायरों को भले ही कम भुगतान मिलता हो, लेकिन उनकी भूमिका भविष्य के इंटरनेशनल अंपायर तैयार करने में अहम होती है। ये अंपायर अनुभव हासिल करते हैं और धीरे-धीरे बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार होते हैं।