IPL की ये लिस्ट नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा, केवल 4 विदेशी खिलाड़ी लिस्ट में

No. of instances when a batsman has top-scored for their team in the IPL

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) में हर टीम की जीत में सबसे बड़ा योगदान उसके टॉप स्कोरर बल्लेबाज का होता है। कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो लगातार अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाते आए हैं। आइये IPL में उन 10  खिलाडियों के बारे में जानते हैं जिन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा बार हाइएस्ट स्कोर बनाए हैं-

इस आर्टिकल में खिलाड़ियों द्वारा बनाये गए टॉप स्कोर की संख्या के बारे में तो जानेंगे ही साथ ही साथ  उनके IPL करियर के आंकड़े और कुछ खास रिकॉर्ड के बारे में भी जानेंगे।

1. विराट कोहली – 66 बार

Virat kohli ipl stats

विराट कोहली ने IPL में लगभग 237 मैच खेले हैं और 7200+ रन बनाए हैं। 
अपने IPL करियर में कोहली ने 7 शतक और 50 से ज्यादा अर्धशतक जड़े हैं।
विराट कोहली ने RCB के 66 बार अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा स्कोर किया है।

2. डेविड वार्नर – 66 बार

David warner ipl stats

डेविड वार्नर ने IPL दिल्ली, और हैदराबाद की टीम से खेला है।
IPL में उन्होंने 66 बार टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
डेविड वार्नर ने IPL में करीब 176 मैचों में 6400 से ज्यादा रन बनाए हैं और 4 शतक लगाए हैं।
डेविड वार्नर के IPL में एक खास रिकॉर्ड है।  
वह IPL में 3 बार ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी हैं। 

यह भी पढ़ें: 

क्या आप जानते हो,IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा डॉट गेंद कराने वाले गेंदबाज कौन है ?

3. रोहित शर्मा – 59 बार

Rohit Sharma

रोहित शर्मा ने IPL में अपनी टीम के लिए 59 बार सबसे ज्यादा स्कोर किया है।
IPL में रोहित शर्मा ने लगभग 250 मैचों में 6600 से ज्यादा रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: 

7 रिकॉर्ड, 1 खिलाड़ी… IPL में ऐसा कारनामा आज तक कोई नहीं कर पाया


4. शिखर धवन – 56 बार

Shikhar Dhawan IPl stats

शिखर धवन ने अपने IPL करियर में कुल 56 बार टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये हैं।
IPL में शिखर धवन ने 220+ मैचों में 6700+ रन बनाए हैं और 750+ चौके लगाए हैं।
शिखर धवन लगातार 2 शतक लगाने वाले पहले IPL खिलाड़ी हैं।

5. क्रिस गेल  – 44 बार

Chris Gayle ipl

क्रिस गेल ने 142 मैचों में 4900+ रन बनाए हैं और 350+ छक्के लगाए हैं।
गेल के अपने IPL करियर में कुल 44 बार ऐसा हुआ है कि वह टीम की तरफ से हाइयेस्ट स्कोरर रहे हैं।

6. KL राहुल – 43 बार

KL Rahul ipl stats

KL राहुल ने IPL में अपनी टीम की तरफ से 43 बार सबसे ज्यादा रन बनाये हैं।
KL Rahul ने 120+ मैचों में 4200+ रन बनाए हैं और उनका औसत 45+ है।
उन्होंने IPL में 160 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।
KL राहुल के नाम IPL इतिहास में सबसे तेज 50 (14 गेंद) का रिकॉर्ड है।

7.फाफ डू प्लेसिस – 42 बार

Faf du plesis.

फाफ डू प्लेसिस ने IPL में 130 से ज्यादा मैच खेले हैं और इस दौरान वह 42 बार अपनी टीम की तरफ से हाइएस्ट स्कोरर रहे हैं।

8. AB डी विलियर्स  – 41 बार

AB Divilliars IPL

AB डी विलियर्स ने IPL में 41 बार टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये हैं।
AB डी विलियर्स ने IPL के 184 मैचों में 5100+ रन बनाए हैं और 250+ छक्के लगाए हैं।

JOIN: TELEGRAM CHANNEL

9. सुरेश रैना – 39 बार

Suresh Raina ipl

मिस्टर IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने कुल 39 बार अपने IPL करियर में टीम की तरफ से हाइयेस्ट स्कोरर रहे हैं।
सुरेश रैना IPL के पहले 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

10. रोबिन उथप्पा – 36 बार

Robin Uthappa

रोबिन उथप्पा ने 205 मैचों में 4900+ रन IPL बनाए हैं।
 इसमें से उन्होंने 36 बार टीम के लिए हाइएस्ट स्कोर किया है।