मुंबई इंडियंस लगातार 3 IPL सीज़न में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम बनी

मुंबई इंडियंस लगातार 3 IPL सीज़न में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम बनी

मुंबई इंडियंस टीम की शुरुआत IPL 2024 में वैसे तो बहुत खास नहीं रही है लेकिन मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले दो मैच जीत कर पटरी पर आने की कोशिश की है। हालांकि जब से हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है तब से मुंबई इंडियंस के फैंस भी मुंबई इंडियंस की हार की कामना कर रहे हैं। लेकिन इस बीच 5 बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास में एक ऐसा कारनामा कर दिया है जिसे आईपीएल की कोई भी टीम अब तक नहीं कर पायी है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं। 


पिछले  3 साल में मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी में बनाया यूनीक रिकॉर्ड


दरअसल मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की ऐसी पहली टीम बन गयी है जिसके गेंदबाजों ने लगातार 3 साल 5 विकेट हॉल लिया है। दरअसल 2022 में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज ने 5 विकेट हॉल लिया था। वहीं 2023 में भी मुंबई के गेंदबाज ने 5 विकेट हॉल लिया था। वहीँ इस साल यानी 2024 में भी मुंबई के गेंदबाज ने 5 विकेट हॉल झटककर आईपीएल में एक टीम द्वारा लगातार 3 साल तक 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड बनाया है। 

2022 में बुमराह ने लिया था 5 विकेट 


मुंबई के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुंबई गेंदबाजी की प्रमुख कड़ी है। मुंबई को जितनी भी सफलताएं मिली हैं उसमें कहीं न कहीं जसप्रीत बुमराह का हाथ रहा है। 2022 में जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 10 रन देकर 5 विकेट झटके थे। 

यह भी पढ़ें: 

IPL में सबसे तेज और सबसे धीमे शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

2023 में आकाश माधवल ने लिए 5 विकेट का हॉल 


मुंबई इंडियंस के युवा तेज गेंदबाज आकाश माधवाल ने 2023 में अपनी गेंदबाजी का जौहर दिखाया था जब उन्होंने लखनऊ सुपरजॉइंट्स के खिलाफ अपने 3.3 ओवर में  5 रन देकर 5 विकेट झटके थे। आकाश माधवाल आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में यह प्रदर्शन किया था। आकाश मधवाल ने आईपीएल एलिमिनेटर में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - 5/5 किया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रन से हराकर क्वालीफायर 2 में जगह बनाई थी। 

2024 में फिर जसप्रीत बुमराह ने लिया 5 विकेट 


11 अप्रैल 2024 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने 21 रन देकर 5 विकेट झटके थे। 

इस तरह से जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस की तरफ लगातार तीसरे साल आईपीएल में 5 विकेट हॉल लिया। 

इस तरह से यह एक रिकॉर्ड बन गया। आजतक किसी भी आईपीएल टीम की तरफ से लगातार 3 साल 5 विकेट का हॉल नहीं लिया गया है।