Indian Premier League में ओपनिंग बल्लेबाज़ की भूमिका हमेशा से बेहद अहम रही है। ओपनिंग बल्लेबाज़ों पर टीम बेहद भरोसा करती है। क्योंकि टी20 में ओपनिंग बल्लेबाज ही मैच रुख किस तरफ मोड़ना है,यह बल्लेबाज तय कर सकता है। आज हम ऐसे ही भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानेंगे जो IPL में अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देते हुए ,ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
आइए नज़र डालते हैं उन भारतीय ओपनर्स पर जिन्होंने IPL में सबसे ज़्यादा छक्के लगाए हैं:
1. Virat Kohli ,181 छक्के (129 पारियां)
विराट कोहली का नाम आमतौर पर क्लासिक बल्लेबाज़ी के लिए जाना जाता है, लेकिन बतौर ओपनर उन्होंने पावर-हिटिंग में भी जबरदस्त सुधार किया है। खासकर पिछले कुछ सीज़न में उनका स्ट्राइक रेट और छक्कों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 129 परियों में 181 छक्के यह दिखाता है कि वह अब विस्फोटक बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं।

2. KL Rahul ,179 छक्के (103 पारियां)
केएल राहुल की बल्लेबाज़ी में क्लास और पावर का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। कम पारियों में 179 छक्के यह साबित करते हैं कि वह IPL के सबसे खतरनाक ओपनर्स में से एक हैं। इन्होंने 103 परियों में। ही 179 छक्के लगाए हैं।
3. Shikhar Dhawan, 143 छक्के (202 पारियां)
क्रिकेट से अलविदा कहने वाले शिखर धवन ने IPL में ओपनिंग करते हुए 202 परियों ने 143 छक्के लगाए हैं। शिखर धवन छक्कों से ज्यादा चौकों में विश्वास करते थे। शिखर धवन ने अपने IPL करियर में 768 चौके लगाए हैं। और 152 छक्के लगाए हैं।

4.Rohit Sharma ,140 छक्के (117 पारियां)
रोहित शर्मा का नाम आते ही बड़े-बड़े छक्कों की तस्वीर सामने आ जाती है। रिकॉर्ड छक्कों की बात हो और रोहित शर्मा का नाम न हो ऐसा कैसे?
भले ही और खिलाड़ियों से इस लिस्ट में पीछे है। लेकिन IPL में क्रिश गेल के बाद दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा ने 117 परियों में 140 छक्के लगाए हैं।






