RCB vs GT Final: RCB बनी दूसरी बार चैंपियन, पाटीदार ने किया रोहित शर्मा और धोनी की बराबरी

IPL 2026 के फाइनल में RCB ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विराट कोहली ने नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रजत पाटीदार लगातार दो IPL खिताब जीतने वाले कप्तानों की सूची में शामिल हो गए।

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में RCB के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और 156 रनों के लक्ष्य को 18 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ RCB ने अपने इतिहास का दूसरा IPL खिताब जीत लिया।

लगातार IPL फाइनल जीतने वाली टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स (2010,2011)

मुंबई इंडियंस (2019,2020)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2025,2026)

चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार 2 बार MS धोनी ने 2010,2011 में चैंपियन बनाया था। मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा ने 2019,2020 में लगातार 2 बार चैंपियन बनाया था। MS धोनी और रोहित शर्मा के बाद रजत पाटीदार भी 2025,2026 में लगातार IPL ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान बन गए हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने बनाए 155 रन

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के प्रमुख बल्लेबाज साई सुदर्शन 12 और कप्तान शुभमन गिल 10 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद निशांत सिंधु ने 20 रन और जोस बटलर ने 19 रनों का योगदान दिया।

मध्यक्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने जिम्मेदारी संभालते हुए नाबाद 50 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अर्शद खान ने सिर्फ 6 गेंदों में 15 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। निर्धारित 20 ओवरों में गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए।

RCB की ओर से गेंदबाजी में राशिख सलाम डार और भुवनेश्वर कुमार ने महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जबकि जोश हेजलवुड ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

विराट कोहली ने खेली मैच जिताऊ पारी

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB को वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने तेज शुरुआत दिलाई। वेंकटेश अय्यर ने मात्र 16 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे।Virat Kohli player of the match in IPL final 2026

इसके बाद विराट कोहली ने एक बार फिर बड़े मैच के खिलाड़ी होने का प्रमाण दिया। उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 75 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में कोहली ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए तथा 178.57 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

टिम डेविड ने 24 रनों की उपयोगी पारी खेलकर कोहली का अच्छा साथ निभाया। अंत में जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद रहे और RCB ने 18 ओवर में 161/5 का स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।