क्या आपने सोचा था? IPL के इन बल्लेबाजों को कभी नहीं मिला POTM

IPL में कई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन के बावजूद Player of the Match अवॉर्ड नहीं जीत पाए हैं। इस आर्टिकल में जानिए ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के बारे में।

आईपीएल में आमतौर पर चर्चा उन खिलाड़ियों की होती है जो लगातार मैच जिताते हैं और “प्लेयर ऑफ द मैच” (POM) अवॉर्ड अपने नाम करते हैं। कई खिलाड़ी तो शानदार प्रदर्शन करते हुए,लगातार एक दो मैचों प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड प्राप्त करते हैं। लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे भी जो अपने IPL करियर में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीत ही नहीं पाए हैं।

आइए जानते हैं,उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अभी तक एक मैच में भी प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं जीत पाएं हैं -

1.स्टुअर्ट बिन्नी

स्टुअर्ट बिन्नी ने आईपीएल में 95 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 880 रन सर्वोच्च स्कोर 48 रन बनाए और 22 विकेट लिए। वह मुख्य रूप से राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के लिए खेले। उन्होंने 2010 से 2019 तक आईपीएल में हिस्सा लिया, जिसमें उनके नाम एक भी 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड नहीं है। 

2.सौरभ तिवारी

सौरभ तिवारी एक बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2008-2021 के बीच IPL में 93 मैच खेले हैं। उन्होंने मुख्य रूप से मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 1494 रन बनाए, जिसमें 8 अर्धशतक और 61 रनों का सर्वोच्च स्कोर शामिल है। लेकिन वह एक भी प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं जीत पाए।

3.धवल कुलकर्णी

धवल कुलकर्णी एक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने IPL में मुंबई इंडियंस,राजस्थान रॉयल्स और गुजरात लायंस के लिए 92 मैच खेले हैं। उन्होंने 8.95 की इकॉनमी रेट से 86 विकेट लिए हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 4/14 रही है। लेकिन फिर भी कभी प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं जीत सके।

4.विजय शंकर 

विजय शंकर ने IPL में 78 मैच खेले हैं, जिसमें 1233 रन बनाए हैं (औसत 26.23)। उनका सर्वोच्च स्कोर 69 है। विजय शंकर भी IPL में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं जीत सके।

5. रवि बिश्नोई 

रवि बिश्नोई पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए अब तक 70 से अधिक मैचों में 70+ विकेट लिए हैं। लेकिन यह भी प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नहीं सके।

6.वेणुगोपाल राव 

वेणुगोपाल राव ने IPL में 65 मैच खेले, जिसमें 22.39 की औसत से 985 रन बनाए। उन्होंने 71* के सर्वोच्च स्कोर के साथ 8 अर्धशतक लगाए है। डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले राव एक भी प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नहीं सके।

7.टी नटराजन

टी नटराजन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले हैं और 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने। उन्होंने 63 मैचों में 67 विकेट लिए हैं, जिसमें 8.94 की इकॉनमी और 4/19 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ यह भी कभी प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नहीं जीत सके।

8.अब्दुल समद 

अब्दुल समद ने IPL में 63 मैचों में 741 रन बनाए है।जिसमें सर्वोच्च स्कोर 45 रन का है। अब्दुल समद ने भी कभी प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नहीं सके।

9.अभिषेक नायर 

अभिषेक नायर ने आईपीएल में 60 मैच खेले, जिसमें 17.38 की औसत और 116 के स्ट्राइक रेट से 672 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 45 रन रहा। इसके अलावा, उन्होंने 9 विकेट भी लिए। लेकिन यह भी कभी प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं जीत सके।

10 आयुष भदौनी

आयुष बडोनी IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के एक प्रमुख युवा बल्लेबाज और फिनिशर हैं। 2022 में डेब्यू करने के बाद से, उन्होंने 56 मैचों में 963 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें कई महत्वपूर्ण अर्धशतक शामिल हैं। वे आमतौर पर निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 135+ से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। लेकिन यह भी कभी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं जीत पाए।