Indian Premier League (IPL) में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करना ,दर्शकों को खूब आनंदित करता है। वहीं अगर कोई एक ही बल्लेबाज अपने विस्फोटक अंदाज से बल्लेबाजी करे तो वह दर्शकों को खूब पसंद आता है। आज हम IPL 2020 से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे जानेंगे।
नीचे दिए गए आंकड़े इस बात का सबूत है कि कौन सा बल्लेबाज दर्शकों को अपने बल्लेबाजी से सबसे ज्यादा मनोरंजन किया है -
1.निकोलस पूरन (43 पारी ,102 छक्के )
सबसे ऊपर नाम आता है Nicholas Pooran का, जिन्होंने सिर्फ 43 पारियों में 102 छक्के जड़ दिए। यह आंकड़ा दिखाता है कि Pooran कितने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं।

2.हेनरिक्स क्लासेन (39 पारी ,88 छक्के)
हैदराबाद के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक्स क्लासेन ने 39 परियों में 88 छक्के लगाए हैं। इनकी बल्लेबाजी देखकर ही हैदराबाद की टीम को दानवों की टीम दर्शकों ने नाम रखा है।

3.Shivam Dube ( 84 छक्के ,42 पारियाँ)
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर बल्लेबाज शिवम दुबे ने पिछले कुछ सालों से शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। जो चेन्नई सुपर किंग्स को मिडिल ऑर्डर में मजबूती प्रदान करती है। इन्होंने IPL में 2020 से 42 परियों में 84 छक्के लगाए हैं।

4.Suryakumar Yadav ( 84 छक्के, 43 पारियाँ)
मुंबई इंडियंस के लिए कई सालों से शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं सूर्यकुमार यादव। अपनी 360 डिग्री से प्रसिद्ध सूर्यकुमार यादव ने IPL में 2020 से 43 परियों में 84 छक्के लगा चुके हैं।

5.Abhishek Sharma (76 छक्के ,40 पारियाँ)
हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले कुछ सालों में ट्रैविस हेड के साथ जिस विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की है,वह दर्शकों को खूब पसंद आता है। इन्होंने 2020 IPL से 40 परियों में 76 छक्के लगाए हैं।
6.Virat Kohli (73 छक्के ,44 पारियाँ)
विराट कोहली का विरोध करने वाले हमेशा उनके स्ट्राइक रेट पर सवाल करते रहते हैं। लेकिन इस लिस्ट में विराट कोहली का होना दिखाता है कि विराट कोहली विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करना भी जानते हैं। विराट कोहली एक बार सेट हो जाते हैं तो वह सिर्फ चौके और छक्के से ही बात करते हैं।






