75 रन लुटाने से 9 रन में कहर बरपाने तक – शमी की हैरान कर देने वाली वापसी

मोहम्मद शमी ने IPL 2025 में सबसे महंगे स्पेल के बाद IPL 2026 में उसी मैदान पर शानदार वापसी करते हुए 2/9 की घातक गेंदबाजी की और मैन ऑफ द मैच बने।

मोहम्मद शमी भारत के एक ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो न सिर्फ घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं बल्कि इस साल आईपीएल 2026 में भी अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा रहे हैं। हालांकि राष्ट्रीय चयनकर्ता उन्हें भारतीय टीम में लेने से हिचक रहे हैं लेकिन शमी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। 

5 अप्रैल 2026 को खेले गए एक मैच में शमी ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक अपने ही एक रिकॉर्ड से उलट प्रदर्शन किया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

दरअसल जब मोहम्मद शमी ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पिछली बार मैच खेला था तो वह अपने करियर में सबसे महंगे साबित हुए थे। वहीं एक साल बाद जब उन्होंने इसी मैदान पर मैच खेला तो उन्होंने अपने करियर का सबसे किफायती स्पेशल फेंका और अपनी टीम के लिए मैन ऑफ द मैच भी जीता। आइए उन दोनों मैचों के बारे में विस्तार से जानते हैं- 

1. शमी का "बुरा सपना" वाला मैच: 12 अप्रैल, 2025

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स (SRH बनाम PBKS)

2025 में हुए इस मैच में शमी SRH की तरफ़ से खेल रहे थे। यह एक ऐसा दोपहर का मैच था जिसमें बहुत ज़्यादा रन बने और गेंदबाज़ों के पास बचने की कोई जगह नहीं थी।

PBKS ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया।

Mohammad shami vs SRH wrost ipl spel

पंजाब ने श्रेयस अय्यर (36 गेंदों पर 82 रन) और प्रभसिमरन सिंह (23 गेंदों पर 42 रन) की शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत एक बहुत बड़ा स्कोर खड़ा किया। 

शमी इस मैच में सबसे ज्यादा महंगे रहे। उनके आखिरी ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने जमकर धुनाई की और लगातार चार छक्के जड़ते हुए 11 गेंदों पर 34* रन बनाकर पारी का अंत किया। 

शमी ने अपने 4 ओवर में 0/75 के आँकड़ों के साथ अपनी गेंदबाज़ी खत्म की। उस समय यह IPL के इतिहास का दूसरा सबसे महँगा स्पेल था। पहला सबसे महंगा स्पेल ज़ोफरा आर्चर के नाम है जिन्होंने 4 ओवर में 76 रन दिए हैं। 

गेंदबाज़ी में इतनी बड़ी नाकामी के बावजूद SRH के बल्लेबाज़ों ने एक चमत्कार कर दिखाया। अभिषेक शर्मा ने IPL के इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक खेली। उन्होंने 55 गेंदों पर 141 रन (10 छक्के, 14 चौके) बनाए। SRH ने 9 गेंद रहते हुए यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। 

2. "वापसी" वाला मैच: 5 अप्रैल, 2026

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH बनाम LSG)

ठीक एक साल बाद वापसी करते हुए और अब LSG की तरफ़ से खेलते हुए शमी ने हैदराबाद के मैदान पर अपनी गेंदबाज़ी से अपने प्रदर्शन को सुधारा। 

लगभग ठीक 1 साल बाद मोहम्मद शमी ने इसी मैदान पर सबसे किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 9 रन देकर दो विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच भी जीता। इस मैच में LSG ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया।

Mohammad shami vs SRH his best ipl spel

शमी ने SRH के टॉप ऑर्डर को आते ही पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। उन्होंने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को 0 पर आउट कर दिया और अपने दूसरे ओवर में ट्रैविस हेड (7 रन) को पवेलियन भेज दिया।  

शमी ने 24 गेंदों में से 18 डॉट बॉल फेंकीं, और 4 ओवर में 2/9 के शानदार आंकड़ों के साथ अपनी गेंदबाज़ी खत्म की।

SRH 156 रन तक सिर्फ़ हेनरिक क्लासेन (62) और नीतीश कुमार रेड्डी (56) के बीच 116 रनों की शानदार साझेदारी की बदौलत ही पहुँच पाई।

कप्तान ऋषभ पंत ने 50 गेंदों में 68 रनों की जुझारू पारी खेलकर पारी को संभाला। इसमें एडन मार्करम (45) ने उनका साथ दिया। आखिरी ओवर में जब जीत के लिए 9 रनों की ज़रूरत थी, तब पंत ने अपना संयम बनाए रखा और टीम को जीत दिलाई।

LSG ने यह मैच 5 विकेट से जीता। 

यह मैच एसजी की जीत से ज्यादा मोहम्मद रफी की वापसी के लिए याद किया जाएगा क्योंकि जिस मैदान पर उन्होंने पिछले साल सबसे ज्यादा महंगा स्थल फेंका था तो वही एक साल बाद उन्होंने यहां पर सबसे किफायती गेंदबाजी की।