दुनिया के 11 अलग-अलग देशों में टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड सिर्फ इस पाकिस्तानी बल्लेबाज के नाम, भारतीय भी पीछे

टेस्ट क्रिकेट में 11 अलग-अलग देशों में शतक लगाने का अनोखा रिकॉर्ड पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज के नाम दर्ज है। जानिए बल्लेबाज का नाम

टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए उसके करियर का अहम हिस्सा होती है। खासकर विदेशी मैदानों पर शतक लगाना आसान नहीं होता, क्योंकि हर देश के मैदानों का हालात, पिच और गेंदबाजों का अंदाज अलग होता है। यही वजह है कि कई दिग्गज बल्लेबाज अपने घरेलू मैदानों पर तो खूब रन बनाते हैं, लेकिन विदेशी हालातों में उन्हें संघर्ष करना पड़ता है।

लेकिन क्रिकेट इतिहास में एक ऐसा बल्लेबाज भी रहा है, जिसने अपनी शानदार बल्लेबाजी से दुनिया के 11 अलग-अलग देशों में टेस्ट शतक लगाने का कारनामा किया। यह उपलब्धि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान के नाम दर्ज है। आइए जानते हैं इस रिकॉर्ड और उनके करियर के बारे में।

यूनिस खान ने 11 देशों में लगाए टेस्ट शतक

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 118 टेस्ट मैच खेले और 52.05 की औसत से 10,099 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 34 शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं।Younis Khan smashed century in 11 diffrent country

यूनिस खान की सबसे खास उपलब्धियों में से एक यह रही कि उन्होंने 11 अलग-अलग देशों में टेस्ट शतक लगाए। उन्होंने पाकिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शतक बनाने का कारनामा किया।

 सिडनी में शतक लगाकर बनाया था यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड

यूनिस खान ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि 5 जनवरी 2017 को हासिल किया था। उस समय पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी और दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी।

सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा था। इस मुकाबले की पहली पारी में यूनिस खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 175 रन बनाए। इस पारी में उनके बल्ले से 17 चौके और 3 छक्के निकले।

यह उनका टेस्ट करियर का 34वां शतक था। इसी शतक के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भी टेस्ट शतक लगाने का कारनामा किया और 11 अलग-अलग देशों में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। इनमें UAE का नाम खास है, क्योंकि उस समय पाकिस्तान अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी ज्यादातर UAE में खेलता था। 

 राहुल द्रविड़ भी कर चुके हैं ऐसा कारनामा

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ भी इस मामले में यूनिस खान के बेहद करीब रह चुके हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सभी 10 टेस्ट खेलने वाले देशों में शतक लगाए थे। लेकिन द्रविड़ ने UAE में कोई टेस्ट मैच नहीं खेला था। यही वजह है कि वह 11 देशों में शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर सके।