क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर बड़ी पारी खेलना हर बल्लेबाज़ का सपना होता है। इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रन बनाना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ महान खिलाड़ियों ने इस ऐतिहासिक मैदान पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।
हाल ही में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान एक और शानदार उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह अब उन खास खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में क्रिकेट के तीनों प्रारूप (टेस्ट, वनडे और टी20) में 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। इस सूची में हरमनप्रीत इकलौती महिला क्रिकेटर है।
लॉर्ड्स में तीनों फॉर्मेट में 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी
1. यूनिस खान (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज़ यूनिस खान ने लॉर्ड्स में टेस्ट, वनडे और टी20—तीनों फॉर्मेट में 50 से अधिक रन बनाकर ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने थे।
2. महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
श्रीलंका के महान बल्लेबाज़ महेला जयवर्धने का नाम भी इस सूची में शामिल है। जहां उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 50+ स्कोर दर्ज किए। और ऐसा करने वाले महेला जयवर्धने क्रिकेट इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बने थे।
3. कुमार संगकारा (श्रीलंका)
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ कुमार संगकारा ने भी लॉर्ड्स में अपनी बल्लेबाज़ी का शानदार प्रदर्शन दिखाकर उन्होंने भी टेस्ट, वनडे और टी20—तीनों फॉर्मेट में अर्धशतक या उससे बड़ा स्कोर बनाकर इस लिस्ट के तीसरे खिलाड़ी बने थे। इसी के साथ ऐसा करने वाले संगकारा श्रीलंका के दूसरे खिलाड़ी बने।
4. हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान
हरमनप्रीत कौर इस सूची में शामिल होने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी और पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर तीनों प्रारूपों में 50+ स्कोर बनाकर भारतीय क्रिकेट के लिए एक नया इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत ने इस रिकॉर्ड को इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेले जा रहे भारतीय महिला और इंग्लैंड महिला टीम टेस्ट मैच के दौरान 58 रन की पारी खेलकर बनाया।
बेहद खास है यह रिकॉर्ड
लॉर्ड्स जैसे मैदान पर तीनों प्रारूपों में 50+ स्कोर बनाना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए आसान नहीं होता। वहाँ की परिस्थितियों में तीनों फॉर्मेट में रन बनाना आसान नहीं होता है।
भारत के महेंद्र सिंह धोनी,विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े दिग्गज खिलाड़ियों ने ऐसा नहीं कर पाएं। वहां पर हरमनप्रीत कौर ने ऐसा कर दिखाया।




.jpg)
