एक इनिंग, चार रिकॉर्ड्स: शुभमन गिल ने बनाया इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट का नया इतिहास

बर्मिंघम टेस्ट में शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाज़ी: एक पारी, चार ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स का अंत

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सितारे और वर्तमान कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने 269 रन की शानदार और यादगार पारी खेली। यह सिर्फ एक पारी नहीं थी यह एक रिकॉर्डों की झड़ी थी। इस एक प्रदर्शन से शुभमन ने भारतीय क्रिकेट इतिहास के कई दिग्गजों के लंबे समय से अटूट रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया।

 आइए डालते हैं नज़र उन ऐतिहासिक उपलब्धियों पर जो इस एक इनिंग से हासिल की गईं:

 1. सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

1979 में सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड की धरती पर 221 रन बनाकर एक रिकॉर्ड सेट किया था। लेकिन शुभमन गिल ने 269 रन बनाकर इंग्लैंड में किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा खेली गई सर्वोच्च पारी का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

 

2. मोहम्मद अजहरुद्दीन का 35 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

1989 में अजहर ने SENA (South Africa, England, New Zealand, Australia) देशों में सबसे बड़ी पारी ( 192 रन) खेली थी। गिल की यह पारी SENA देशों में भारतीय कप्तान द्वारा सबसे बड़ा स्कोर बन चुकी है।

 3. सचिन तेंदुलकर का 21 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में सचिन ने नाबाद 241 रन बनाए थे। शुभमन गिल की 269 रन की यह पारी अब SENA में किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा खेली गई सर्वोच्च पारी बन गई है। गिल बर्मिंघम में चौथे नंबर पर उतरने के बाद सेंचुरी लगाने वाले कुल तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 1996 और कोहली ने 2018 में बर्मिंघम के मैदान पर यह कमाल किया था।

4. विराट कोहली का 6 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

2018 में विराट कोहली ने इंग्लैंड में कप्तान के तौर पर 149 रन बनाए थे जो तब तक का सर्वोच्च स्कोर था। गिल ने इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ते हुए भारतीय कप्तान द्वारा खेली गई अब तक की सबसे बड़ी पारी खेली।

टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में किसी भारतीय कप्तान का सर्वोच्च स्कोर

शुभमन गिल

269 बनाम इंग्लैंड

विराट कोहली

254 बनाम दक्षिण अफ्रीका

विराट कोहली

243 बनाम श्रीलंका

विराट कोहली

235 बनाम इंग्लैंड

एमएस धोनी

224 बनाम ऑस्ट्रेलिया