31 अगस्त का क्रिकेट कनेक्शन: अलग-अलग साल में एक दिन पर डेब्यू करने वाले 9 दिग्गज, देखें पूरी लिस्ट

31 अगस्त का क्रिकेट इतिहास से खास कनेक्शन है। इस दिन अलग-अलग वर्षों में 9 खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा, जिनमें कई बड़े दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

क्रिकेट के इतिहास में कई खिलाड़ियों का डेब्यू अपने करियर का अहम दिन होता है। लेकिन कुछ खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज एक ही दिन, लेकिन अलग अलग साल में हुआ। और इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट की दुनिया में आगे चलकर उन्होंने बड़ा नाम बनाया। ऐसे ही 31 अगस्त को 9 खिलाड़ियों के डेब्यू से जुड़े डेब्यू के बारे जानेंगे।

आइए उन 9 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिन्होंने 31 अगस्त अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया है -

1. जहीर अब्बास – 1974 में ODI डेब्यू

पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास ने 31 अगस्त 1974 में अपना वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए पाकिस्तान के पहले वनडे में अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में कदम रखा। इसी मुकाबले में उनके साथ इमरान खान ने भी ODI डेब्यू किया था। 

जहीर अब्बास ने अपने वनडे करियर में 62 मैच खेले और 2,572 रन बनाए। उनका वनडे सर्वोच्च स्कोर 123 रन रहा। 

2. इमरान खान – 1974 में ODI डेब्यू

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर इमरान खान ने भी 31 अगस्त 1974 में अपना ODI डेब्यू किया। खास बात यह है कि उनका पहला वनडे मुकाबला जहीर अब्बास के साथ ही था। 

आगे चलकर इमरान पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों और कप्तानों में शामिल हुए। उन्होंने 175 वनडे मैचों में 3,709 रन बनाने के साथ 182 विकेट भी लिए। 

3. अजिंक्य रहाणे – 2011 में T20I डेब्यू

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 31 अगस्त 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में अपना T20I डेब्यू किया। इस मुकाबले में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 61 रन बनाए। दिलचस्प बात यह रही कि इसी मुकाबले में राहुल द्रविड़ ने भी अपना T20I डेब्यू किया था। 

4. राहुल द्रविड़ – 2011 में T20I डेब्यू

टेस्ट क्रिकेट में अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर राहुल द्रविड़ ने भी 31 अगस्त 2011 में T20I क्रिकेट में कदम रखा। इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में द्रविड़ ने 21 गेंदों पर 31 रन बनाए और तीन लगातार छक्के भी लगाए थे। यह उनके अंतरराष्ट्रीय T20 करियर का पहला और आखिरी T20I मुकाबला भी रहा। यानी द्रविड़ का T20I करियर सिर्फ एक मैच का रहा।

5. एलेक्स हेल्स – 2011 में T20I डेब्यू

इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने भी 31 अगस्त 2011 में भारत के खिलाफ T20I डेब्यू किया। उस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम में हेल्स के साथ जोस बटलर भी डेब्यू कर रहे थे। 

6. जोस बटलर – 2011 में T20I डेब्यू

इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने भी उसी मुकाबले में अपना T20I डेब्यू किया। भारत के खिलाफ 31 अगस्त 2011 को खेले गए इस मुकाबले में बटलर और एलेक्स हेल्स दोनों इंग्लैंड के डेब्यूटेंट थे। 

आज के समय में टी20 इतिहास में बटलर दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए है।

7. नाथन लियोन – 2011 में टेस्ट डेब्यू

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 31 अगस्त 2011 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट से अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया। उनका डेब्यू बेहद खास रहा, क्योंकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया था।

पहली पारी में लियोन ने 5 विकेट लिए और अपने डेब्यू टेस्ट को यादगार बना दिया। आगे चलकर वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल टेस्ट स्पिन गेंदबाजों में शामिल हुए।

8. मार्कस स्टोइनिस – 2015 में T20I डेब्यू

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने 31 अगस्त 2015 में अपना T20I डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए छोटे

फॉर्मेट के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ इन्होंने 2021 का टी20 वर्ल्ड कप भी जीता है।

9. शार्दुल ठाकुर – 2017 में ODI डेब्यू

भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने 31 अगस्त 2017 में श्रीलंका के खिलाफ अपना ODI डेब्यू किया। वह बाद में भारत के लिए तीनों प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए।