IPL प्लेऑफ में कौन है सबसे बड़ा मास्टरमाइंड? धोनी से लेकर रोहित तक, कप्तानों की टक्कर दिलचस्प

IPL के प्लेऑफ मास्टरमाइंड: कौन है असली IPL प्लेऑफ इतिहास का असली कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग केवल एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि क्रिकेट का महाकुंभ है जहाँ कप्तानों की रणनीति और नेतृत्व की क्षमता दिखाने का बेहतरीन मंच होता है जहां कप्तान अपने आपको निखार सकता है और अपने कप्तानी को साबित कर सकता है विशेषकर प्लेऑफ जैसे उच्च दबाव वाले मुकाबलों में कप्तानों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

 आइए जानते हैं कि आईपीएल इतिहास के कुछ प्रमुख कप्तानो के बारे में जिन्होंने IPL के प्लेऑफ में सबसे ज्यादा जीत दर्ज की है-

1. एमएस धोनी – 17 जीत (65.4%)

महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल इतिहास का सबसे सफल कप्तान कहना गलत नहीं होगा। चेन्नई सुपर किंग्स को पाँच बार चैंपियन बनाने वाले धोनी ने प्लेऑफ में 17 मुकाबलों में जीत हासिल की है जो अब तक सबसे अधिक है। उनकी शांत नेतृत्व शैली और सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता ने उन्हें 'कैप्टन कूल' की उपाधि दिलाई है।

 

2. रोहित शर्मा – 11 जीत (73.3%)

मुंबई इंडियंस के लिए पाँच खिताब जीत चुके रोहित शर्मा प्लेऑफ में सबसे अधिक जीत प्रतिशत (73.3%) वाले कप्तान हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई की टीम अक्सर नॉकआउट मैचों में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर रही है। उनका शांत स्वभाव और गेम को पढ़ने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

3. गौतम गंभीर – 5 जीत (62.5%)

कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले गौतम गंभीर भी प्लेऑफ के सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उन्होंने 62.5% जीत प्रतिशत के साथ 5 मुकाबले जीते और केकेआर को एक मजबूत आक्रामक टीम बनाने में मदद की है।

 

4. हार्दिक पंड्या – 4 जीत (66.7%)*

हार्दिक पंड्या ने बतौर कप्तान गुजरात टाइटंस को 2022 में पहली बार खिताब दिलाया और 2023 में फाइनल तक पहुँचाया। मात्र दो सीज़न में ही प्लेऑफ में 4 जीत और 66.7%(यह आंकड़ा 2025 IPL तक है) का प्रभावशाली रिकॉर्ड दर्शाता है कि वह एक उभरते हुए शानदार कप्तान हैं। 

5. डेविड वार्नर – 4 जीत (66.7%)

सनराइजर्स हैदराबाद को 2016 में खिताब जिताने वाले डेविड वार्नर भी प्लेऑफ में शानदार कप्तानी कर चुके हैं। उनके आक्रामक लेकिन सोच-समझकर लिए गए निर्णयों ने उन्हें 66.7% जीत प्रतिशत के साथ एक मजबूत कप्तान के रूप में स्थापित किया।

6. श्रेयस अय्यर – 4 जीत (50.0%)

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर चुके श्रेयस अय्यर के नाम प्लेऑफ में 4 जीत दर्ज हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को 2020 में फाइनल तक पहुँचाया था 2025 IPL में वह पहली बार पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी कर रहे हैं और टीम को प्लेऑफ तक ले गए हैं अब देखना दिलचस्प होगा कि वह फाइनल में जाएंगे यह नहीं।