IPL में कप्तानी करना जितना बड़ा सम्मान की बात होता है, उतना ही बड़ा जिम्मेदारी का काम भी होता है। हर कप्तान का सपना अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने का होता है, लेकिन IPL इतिहास में कुछ ऐसे कप्तान भी रहे हैं जिन्होंने लंबे समय तक टीम की कमान संभाली, फिर भी अपनी टीम को फाइनल छोड़ो प्लेऑफ तक नहीं पहुंचा सके। इस लिस्ट में कई बड़े दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।
आइए IPL इतिहास के ऐसे खिलाड़ियों के बारे जानते हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को प्लेऑफ में ले जाने के लिए सबसे ज्यादा मैच खेले,लेकिन ले जा न पाए -
1.कुमार संगकारा
सबसे ऊपर नाम आता है Kumar Sangakkara का, जिन्होंने कप्तान के तौर पर 47 मैच खेले लेकिन उनकी टीम प्लेऑफ़ में जगह नहीं बना सकी। संगकारा ने IPL में पंजाब किंग ,डेक्कन चार्जेस और सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तानी की है।
2.सौरव गांगुली
दूसरे नंबर पर हैं Sourav Ganguly का नाम आता है,जिन्होंने IPL में 42 मैचों में कप्तानी की लेकिन प्लेऑफ़ तक पहुंचने में असफल रहे। गांगुली भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं, लेकिन IPL में कप्तानी का उनका सफर उतना यादगार नहीं रहा। सौरव गांगुली ने IPL में कोलकाता नाईट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स की कप्तानी थी।
3.ऋतुराज गायकवाड़
तीसरे नंबर पर Ruturaj Gaikwad का नाम आता है गायकवाड़ वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान है। MS dhoni के कप्तानी छोड़ने के गायकवाड़ ने अब तक 32 मैचों में कप्तानी की है और अभी तक प्लेऑफ़ में नहीं पहुंच सके हैं। हालांकि रुतुराज अभी युवा कप्तान हैं और उनके पास आगे इस रिकॉर्ड को बदलने का पूरा मौका रहेगा।
4.महेला जयवर्धने
चौथे नंबर पर आते हैं Mahela Jayawardene, जिन्होंने 30 मैचों में कप्तानी की लेकिन प्लेऑफ़ तक अपनी टीम का सफर नहीं कर पाए। महेला जयवर्धने ने IPL में कोच्चि टस्कर्स केरल और दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी की है।
5.रविचंद्रन अश्विन
पांचवें नंबर पर हैं Ravichandran Ashwin का नाम आता है। जिन्होंने 28 मैचों में कप्तानी की और प्लेऑफ़ तक नहीं पहुंच सके। रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल में अब पंजाब किंग्स की कप्तानी की है। उन्होंने साल 2018 और 2019 के आईपीएल सीज़न में इस टीम की कप्तानी किया था। अश्विन ने आईपीएल इतिहास में अपनी कप्तानी में कुल 28 मैच खेले, जिसमें टीम को 12 मैचों में जीत और 16 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।





