पान स्टॉल चलाने वाले के बेटे शुभम दुबे की खुली किस्मत, राजस्थान रॉयल्स ने 5.8 करोड़ रुपये में खरीदा

पान स्टॉल चलाने वाले के बेटे शुभम दुबे की खुली किस्मत, राजस्थान रॉयल्स ने 5.8 करोड़ रुपये में खरीदा

IPL 2023 Auction News: आईपीएल खिलाडियों को रातों रात करोड़ पति बना देता है और जो आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं वे भारत के लिए भी अक्सर खेल जाते हैं। वहीं 19 दिसम्बर को IPL 2024 के लिए नीलामी हुई। इस नीलम में वैसे तो मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ी बहुत महंगे बिके लेकिन इस आर्टिकल में हम एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी के बारे में बात करेंगे जिसे IPl की एक टीम ने 5.8 करोड़ रूपये में खरीदा और इस खिलाड़ी के पिता पान की गुमटी चलाते हैं। 


नागपुर के शुभम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने.8 करोड़ रूपये में खरीदा 

भगवान् जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। नागपुर के शुभम दुबे के केस में यह बिलकुल फिट बैठता है। लगभग एक 10 साल पहले 27 वर्षीय शुभम दुबे के पास एक जोड़ी बल्लेबाजी दस्ताने खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे। 

गौरतलब है कि शुभम दुबे के पिता नागपुर शहर के कमल चौराहे पर एक पान की गुमटी लगाते थे और इसी से ही परिवार का गुज़ारा होता था। 19 दिसम्बर को हार्ड-हिटिंग बल्लेबाज शुभम दुबे को राजस्थान रॉयल्स द्वारा 2024 IPL सीज़न में उनके लिए खेलने के लिए 5.80 करोड़ रुपये में खरीदा गया। शुभम और उनका परिवार इस राशि से चौकन्ने हैं। 

सैय्यद मुश्ताक़ अली ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन करने का मिला है इनाम 


आपको बता दें कि इस साल विदर्भ की तरफ सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी खेलते हुए शुभम दुबे ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस साल के सैय्यद मुश्ताक़ अली ट्राफी के 7 मैचों में 187.28 की स्ट्राइक रेट और 73.76 की आश्चर्यजनक औसत से 222 रन बनाए। 

यह भी पढ़ें: 

नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया है ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ना असंभव

शुभम दुबे ने अपनी 7 पारियों में 10 चौके और 18 छक्के लगाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज शुभम दुबे ने बंगाल के खिलाफ 18 गेंदों में विदर्भ के लिए संयुक्त सबसे तेज टी20 अर्धशतक लगाया। वह विदर्भ के सैय्यद मुश्ताक़ अली ट्राफी के सर्वोच्च लक्ष्य का पीछा करते हुए 290 के स्ट्राइक रेट से 58 (20गेंद;3x4;6x6) रन बनाकर नाबाद रहे।
 

शुभम को इतनी बड़ी रकम मिलने की नहीं थी उम्मीद 

शुभम दुबे ने राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट के विस्वास पर धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा, "यह एक बहुत ही अच्छा एहसास है। मैंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसलिए मुझे नीलामी में चुने जाने की उम्मीद थी। सच कहूं तो, हालांकि, मुझे इतनी बड़ी रकम की उम्मीद नहीं थी।"

मंगलवार की शाम नागपुर में कमल चौराहा स्थित दुबे परिवार के घर पर शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

कई सालों से राजस्थान टीम की रडार पर थे शुभम 

राजस्थान रॉयल्स के रोमी भिंडर ने कहा कि दुबे कुछ सालों से राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के रडार पर थे। भिंडर ने बताया किउन्होंने अपने वर्तमान गुरु इरफान रज्जाक के साथ तालेगांव में राजस्थान रॉयल्स की एकेडमी का दो बार दौरा किया। उनके पास बहुत प्रतिभा है। आईपीएल की बदौलत खिलाड़ियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए अच्छे पुरस्कार मिलते देखना अच्छा है।