महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें सभी टीम 1-2 मैच खेल चुकी है। भारतीय महिला टीम का दूसरा मैच हांग कांग महिला टीम से था। जिसमें स्मृति मंधना ने अपने करियर का 18वाँ अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। इस शतक की मदद से स्मृति मंधना ने कई बड़े उपलब्धि अपने नाम किए हैं।
आइए जानते हैं कि स्मृति मंधना ने कौन - कौन सी बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है -
भारतीय महिला टीम ने हांगकांग के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 193/5 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस पारी की सबसे बड़ी वजह स्मृति मंधाना रहीं, जिन्होंने महज 64 गेंदों में 124 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।
1.महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
स्मृति मंधना ने इस शतकीय पारी की मदद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 302 परियों में 10880 रन बनाकर महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले महिला खिलाड़ी बन गई है। इन्होंने मिथाली राज जिन्होंने 333 परियों में 10868 रन का रिकॉर्ड तोड़ कर यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।
2.अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड भी अब स्मृति मंधना के नाम है। इन्होंने साउथ अफ्रीका खिलाफ लौरा वालवार्डट का 17 शतक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्मृति मंधना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब 18 शतक हो गए हैं। जिससे इन्होंने अपने जर्सी नंबर की बराबरी की। इन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक देखा जाए तो 14 शतक वनडे में लगाए,2 शतक टेस्ट क्रिकेट में लगाए और 2 शतक टी20 में लगाए हैं।
3.टी20 में 2 शतक लगने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी
स्मृति मंधना ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 124 रनों की शतकीय पारी से टी20 अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में 2 शतक लगा दी है। जिससे पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई,जिन्होंने टी20I में 2 शतक लगायी है।
4.एशिया कप में शतक लगने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी
एशिया कप में स्मृति मंधना शतक लगाने के बाद पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है,जिन्होंने एशिया कप में शतक लगाया है।
मैच का हाल
स्मृति मंधाना ने शुरुआत से ही हांगकांग के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। उन्होंने 64 गेंदों का सामना करते हुए 124 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 193.75 रहा। मंधाना की पारी में कुल 21 बाउंड्री रहीं, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल थे। इसका मतलब उन्होंने सिर्फ बाउंड्री के जरिए 98 रन बनाए।
भारत ने कुल 193 रन बनाए, जिसमें अकेले मंधाना के 124 रन थे। यानी भारतीय टीम के कुल स्कोर का करीब 64 फीसदी रन मंधाना के बल्ले से आया। मंधाना के अलावा शेफाली वर्मा ने 17 गेंदों में 28 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के निकले।
शेफाली के बाद प्रतीका रावल ने 12 गेंदों में 10 रन, ऋचा घोष ने 13 गेंदों में 11 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 9 गेंदों में 10 रन बनाए। वहीं अंत में भारती फुलमाली 2 रन और दीप्ति शर्मा 1 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत को अतिरिक्त के रूप में भी 7 रन मिले।
इस बड़े स्कोर के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और हांगकांग की टीम को सिर्फ 56 रन पर रोक दिया। इस तरह भारत ने मुकाबला 137 रन से अपने नाम किया। इस मैच की प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड स्मृति मंधना को मिला।





