ऑस्ट्रेलिया का नाम सुनते ही क्रिकेट प्रशंसक होने के नाते मेरे दिमाग में यही आता है, कि ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम किसी भी टीम घर हो या बाहर कहीं भी हरा सकती है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने घर के साथ-साथ विदेशी हालातों में भी कई ऐतिहासिक सीरीज जीती हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट की दो बड़ी टीमें भारत और इंग्लैंड ऐसी हैं, जहां ऑस्ट्रेलिया पिछले 20 साल से ज्यादा समय से टेस्ट सीरीज जीतने के लिए सपने देख रही है।
हैरान करने वाली बात यह कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत में आखिरी बार साल 2004-05 में टेस्ट सीरीज जीती थी। वहीं इंग्लैंड की धरती पर टीम को आखिरी सीरीज जीत साल 2001 में मिली थी। इसके बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों और कप्तानों के आने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया इन दोनों देशों में टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हो पाया है।
आइए जानते हैं कि भारत और इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया की आखिरी टेस्ट सीरीज जीत कब आई थी और किसकी कप्तानी में -
1. भारत में 22 साल से टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय मैदानों पर आखिरी बार साल 2004-05 में टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। उस समय दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 2-1 से हराया था।
इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी एडम गिलक्रिस्ट ने शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में की थी, जबकि रिकी पोंटिंग ने चौथे टेस्ट में टीम की कमान संभाली थी। वहीं भारतीय टीम की कप्तानी शुरुआती दो मैचों में सौरव गांगुली और आखिरी दो मैचों में राहुल द्रविड़ ने की थी।
ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैच जीतकर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि, मुंबई में खेले गए चौथे टेस्ट में भारतीय टीम ने 13 रन से जीत दर्ज की और सीरीज का अंत 2-1 से किया।
लेकिन इसके बाद से ऑस्ट्रेलिया भारतीय धरती पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है। टीम ने कई बार भारत का दौरा किया, लेकिन हर बार उसे सीरीज जीतने में नाकामी मिली।
2. इंग्लैंड में 25 साल से टेस्ट सीरीज जीतने का इंतजार
भारत के अलावा इंग्लैंड भी ऑस्ट्रेलिया को घर में जीतने नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की धरती पर आखिरी बार साल 2001 में टेस्ट सीरीज जीती थी।
स्टीव वॉ की कप्तानी में खेली गई पांच मैचों की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-1 से हराया था। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था और चार टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की थी।
लेकिन, साल 2001 के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है। लेकिन इसके बाद कई बार टीम ने एशेज ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी, लेकिन इंग्लैंड की धरती पर सीरीज जीतने का इंतजार खत्म नहीं हुआ।
साल 2019 में दोनों टीमों के बीच खेली गई एशेज सीरीज 2-2 से बराबर रही थी। इसके बाद 2023 में भी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का हाल 2-2 बराबर रहा था। यानी ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड में एशेज ट्रॉफी तो बरकरार रखी, लेकिन सीरीज जीतने का सपना पूरा नहीं कर पाया।




.jpg)
