भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा इतिहास रच दिया है, जो आने वाले वर्षों तक प्रेरणा और गर्व का विषय बना रहेगा। इंग्लैंड के खिलाफ 2025 की टेस्ट सीरीज़ में शुभमन गिल ने 601 रन बनाकर न केवल सीरीज़ के सबसे सफल बल्लेबाज़ बने, बल्कि SENA देशों (South Africa, England, New Zealand, Australia) में एक टेस्ट सीरीज़ में 600+ रन बनाने वाले पहले एशियाई कप्तान भी बन गए। अभी तो आधी सीरीज बची हुई है देखते हैं आगे कितना रन बनाते है बचे हुए मैचों में,
आइए जानते हैं शुभमन गिल के बनाए गए कुछ अनोखे रिकॉर्ड्स के बारे में
1. SENA में शुभमन गिल का रिकॉर्ड
SENA देशों में बल्लेबाज़ी करना किसी भी उपमहाद्वीपीय खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी चुनौती मानी जाती है। वहाँ की हरी-भरी पिचें बाउंस स्विंग और तेज़ गेंदबाज़ हमेशा बल्लेबाज़ों की परीक्षा लेते हैं। लेकिन शुभमन गिल ने इंग्लैंड की परिस्थितियों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबको चौका दिया है
वह अब SENA टेस्ट सीरीज़ में किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड के अकेले मालिक बन गए हैं
SENA टेस्ट सीरीज़ में भारतीय कप्तानों द्वारा सर्वाधिक रन:
रन खिलाड़ी विपक्षी टीम। वर्ष
601 शुभमन गिल। इंग्लैंड 2025
593 विराट कोहली। इंग्लैंड 2018
449। विराट कोहली। ऑस्ट्रेलिया 2014-15
426 अज़हरुद्दीन इंग्लैंड 1990
351 सौरव गांगुली। इंग्लैंड 2002
349 महेन्द्र सिंह धोनी इंग्लैंड 2014
कप्तान के रूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन एक टेस्ट सीरीज़ में:
शुभमन गिल का यह कारनामा सिर्फ विदेशी धरती तक सीमित नहीं है। वह अब भारत के लिए किसी भी टेस्ट सीरीज़ में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 कप्तानों में शामिल हो चुके हैं:
रन। खिलाड़ी विपक्षी टीम वर्ष
732 सुनील गावस्कर वेस्टइंडीज। 1978
655 विराट कोहली। इंग्लैंड 2016
610। विराट कोहली श्रीलंका 2017
601 शुभमन गिल। इंग्लैंड 2025
593 विराट कोहली इंग्लैंड 2020
500 सुनील गावस्कर। इंग्लैंड 1981
शुभमन गिल की इस शानदार उपलब्धि को और भी खास बनाता है यह बात कि उन्होंने यह प्रदर्शन इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एक सीरीज़ विनिंग लीडरशिप के तहत किया है।