भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में युवा तेज़ गेंदबाज़ प्रिंस यादव ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की। डेब्यू टी20 मैच में उन्होंने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 3 विकेट लेकर सिर्फ 22 रन दिए और इस मैच में भारतीय टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज़ रहे।
हालांकि भारत को इस मुकाबले हार का सामना करना पड़ा । लेकिन प्रिंस यादव ने अपनी गेंदबाज़ी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और विकेट लेने की क्षमता ने साबित कर दिया कि वह आने वाले समय में भारतीय टीम के लिए अहम गेंदबाज़ बन सकते हैं
इनकी यह इस मैच की पारी भारतीय क्रिकेट में उन खिलाड़ियों लिस्ट में जोड़ता है। जिन्होंने भारत के लिए डेब्यू करते हुए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। नीचे उन खिलाड़ियों के बारे में दिया गया है जिन्होंने भारत के लिए डेब्यू करते हैं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन दिया है -
भारत के लिए T20I डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन
4/10 - Barinder Sran vs ZIM (2016)
4/21 - Pragyan Ojha vs BAN (2009)
4/22 - Shivam Mavi vs SL (2023)
3/09 - Bhuvneshwar vs PAK (2012)
3/17 - Axar Patel vs ZIM (2015)
3/17 - Navdeep Saini vs WI (2019)
3/22 - Prince Yadav vs IRE (2026)*
3/23 - Jasprit Bumrah vs AUS (2016)
प्रिंस यादव ने बनाई खास जगह
प्रिंस यादव अब भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की इस सूची में शामिल हो गए हैं। उनका 3/22 का प्रदर्शन इस सूची में संयुक्त रूप से सातवां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन है।
डेब्यू मैच में इस तरह का प्रदर्शन किसी भी युवा खिलाड़ी के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। भारतीय टीम प्रिंस यादव से आगे भी ऐसे ही दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी, खासकर टी20 क्रिकेट जैसे छोटे प्रारूप में। आगे देखना दिलचस्प होगा,क्या प्रिंस यादव आगे भी भारत के लिए ऐसे ही दमदार प्रदर्शन करेंगे ?





