जिस डेब्यू को यादगार बनाना था, आकिब नबी ने बना दिया शर्मनाक! 8.5 ओवर में ही बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

आकिब नबी का टीम इंडिया के लिए वनडे डेब्यू यादगार नहीं रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 8.5 ओवर में 84 रन खर्च किए और डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे में जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया की वनडे कैप मिली। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनके लिए बड़ा मौका था, लेकिन गेंदबाजी में उनका डेब्यू बेहद शर्मनाक साबित हुआ।

आइए उनके द्वारा डेब्यू गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में जानते हैं -

1. डेब्यू मैच में 84 रन खर्च

आकिब नबी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 8.5 ओवर गेंदबाजी की और 84 रन दे दिए। इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। वेस्टइंडीज ने भारतीय गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला और 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

2. भारतीय डेब्यूटेंट्स में अनचाहा रिकॉर्ड

84 रन खर्च करने के साथ ही आकिब नबी के नाम वनडे डेब्यू पर किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा रन देने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।Auqib nabi debut vs westindies

वनडे डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीय गेंदबाज:

1. आकिब नबी – 84 रन बनाम वेस्टइंडीज, गुवाहाटी, 2026

2. करसन घावरी – 83 रन बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 1975

3. मोहम्मद सिराज – 76 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 2019

नबी ने अपने डेब्यू मैच में घावरी का 51 साल पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

3. सिर्फ 8.5 ओवर में 84 रन

इस मैच नबी का प्रदर्शन देखे तो इन्होंने पूरे 10 ओवर भी नहीं किए। उन्होंने 8.5 ओवर में ही 84 रन दे दिए। जिसमें उनका इकॉनमी रेट करीब 9.24 रन प्रति ओवर रहा।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया। जॉन कैंपबेल ने तेज शतक लगाया, जबकि शाई होप और आमिर जंगू ने भी शतकीय पारियां खेलीं।

4. टीम इंडिया के लिए मुश्किल दिन

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी, लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने इस फैसले को मुश्किल बना दिया। कैरेबियाई टीम ने 405/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया और भारत के सामने 406 रन का लक्ष्य रखा।Westindias team first time score 400+ runs in odi cricket

वेस्टइंडीज का वनडे इतिहास का पहला 400+ स्कोर 

वेस्टइंडीज का भारत के खिलाफ यह सर्वोच्च और वैसे भी वेस्टइंडीज क्रिकेट इतिहास का यह पहला 400+ है। वेस्टइंडीज टीम इस समय ICC रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। वहीं भारत वनडे की नंबर वन की टीम है। जिस तरह वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं। वह वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की काबिले तारीफ है।