टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ये गेंदबाज नहीं बन पाए नंबर-1, लिस्ट में 2 भारतीय शामिल

टेस्ट क्रिकेट में 390+ विकेट लेने के बावजूद ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में कभी नंबर-1 नहीं बनने वाले दिग्गज गेंदबाजों की पूरी लिस्ट यहां देखें।

टेस्ट क्रिकेट में किसी गेंदबाज के लिए 400 या 500 विकेट का आंकड़ा छूना बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है। लेकिन, कुछ महान गेंदबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में सैकड़ों विकेट हासिल किए, लेकिन ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में कभी नंबर-1 स्थान हासिल नहीं कर सके।

आज हम टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 बने बिना सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में जानेंगे,लिस्ट में कई दिग्गज

1. अनिल कुंबले – 619 विकेट

भारत के महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट लिए। कुंबले 600 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने थे। इतने शानदार रिकॉर्ड के बावजूद वह अपने टेस्ट करियर में ICC रैंकिंग के नंबर-1 स्थान तक नहीं पहुंच सके।

2. नाथन लियोन – 571 विकेट

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन 571 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। लियोन लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट गेंदबाजी में शानदार हिस्सा रहे हैं। इन्होंने 143 मैचों की 265 परियों में 571 विकेट हासिल किए हैं। इन्होंने भी अपने करियर में अच्छे आंकड़े होने के बाद भी कभी नंबर 1 का ताज हासिल नहीं कर पाए।

3. कर्टनी वॉल्श – 519 विकेट

वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 519 विकेट हासिल किए।

वॉल्श टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे। उन्होंने 132 टेस्ट में 519 विकेट लिए और अपने दौर के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में शामिल रहे। कर्टन वॉल्श ने भी कभी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 नहीं आ सके।

4. कपिल देव – 434 विकेट

भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट हासिल किए। वह लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज रहे। कपिल देव की खासियत यह थी कि वह गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते थे। शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के बाद भी कपिल देव अपने टेस्ट करियर में नंबर वन नहीं बन सके।

5. रंगना हेराथ – 433 विकेट

श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ 433 विकेट के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। हेराथ ने 93 मैचों की 170 परियों में 811 ओवर मेडन डाले हैं,और 433 विकेट हासिल किए हैं। हेराथ भी टेस्ट क्रिकेट में कभी नंबर 1 गेंदबाज नहीं बन सकें

6. हरभजन सिंह – 417 विकेट

भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने टेस्ट क्रिकेट में 417 विकेट हासिल किए। वह भारत के सबसे सफल टेस्ट स्पिन गेंदबाजों में से एक रहे। इन्होंने अपने टेस्ट करियर में 103 मैचों की 190 परियों में 871 ओवर मेडन डालते 417 विकेट किए हैं। हरभजन सिंह भी कभी टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन गेंदबाज नहीं बन सके।

7. वसीम अकरम – 414 विकेट

पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम के नाम टेस्ट क्रिकेट में 414 विकेट हैं। वसीम अकरम ने टेस्ट क्रिकेट में 104 मैचों की 181 परियों में 871 मेडन ओवर के साथ 414 विकेट लिए हैं।

414 टेस्ट विकेट के बावजूद वह ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 नहीं बन सके।

8. टिम साउदी – 391 विकेट

न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी इस सूची में 391 विकेट के साथ आठवें स्थान पर हैं। साउदी ने अपनी स्विंग गेंदबाजी और लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के दम पर न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में शानदार योगदान दिया है। इन्होंने टेस्ट की 203 परियों में 888 मेडन ओवर के साथ 391 विकेट लिए थे। लेकिन यह भी कभी नंबर 1 गेंदबाज नहीं बन सके।

9. मखाया एनटिनी – 390 विकेट

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एनटिनी 390 टेस्ट विकेट के साथ इस सूची में नौवें स्थान पर हैं। एनटिनी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के सफल तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं और उन्होंने अपने टेस्ट करियर में लगातार शानदार प्रदर्शन किया।

कई दिग्गज, लेकिन नंबर-1 का ताज नहीं

यह आंकड़े देखने के बाद तो आप समझ ही गए होंगे ,लंबा करियर और ज्यादा विकेट भी आपको नंबर वन नहीं बना सकता। लेकिन यही ज्यादा विकेट अगर लगातार मैचों में आए होते तो जरूर ये गेंदबाज नंबर वन गेंदबाज बनते।