2026 T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच का पूरा लेखा जोखा, Match Summary in Hindi

8 मार्च को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की शानदार बल्लेबाज़ी तथा जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाज़ी से भारत ने 255 रन बनाकर न्यूजीलैंड को 159 रन पर समेट दिया।

8 मार्च को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों परियों में भारत ने दबदबा बनाते हुए मैच को एकतरफा बना दिया।

भारत की धमाकेदार बल्लेबाज़ी

टॉस के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। भारत की ओर से Sanju Samson ने शानदार 89 रन की पारी खेली। उन्होंने 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्के लगाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

उनका अच्छा साथ दिया Abhishek Sharma ने, जिन्होंने 21 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा Ishan Kishan ने 25 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

Abhishek sharma and sanju samson t20 world cup final partnership

अंत में Shivam Dube ने 8 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम का स्कोर 255 तक पहुंचा दिया। न्यूज़ीलैंड की ओर से James Neesham ने 3 विकेट लिए जबकि Matt Henry और Rachin Ravindra को 1-1 विकेट मिला।

न्यूज़ीलैंड की लड़खड़ाई पारी

256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम 18.5 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

न्यूज़ीलैंड की ओर से Tim Seifert ने 26 गेंदों में 52 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया। वहीं कप्तान Mitchell Santner ने 43 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

भारतीय गेंदबाज़ों का कमाल

भारत की गेंदबाज़ी में सबसे शानदार प्रदर्शन Jasprit Bumrah ने किया। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। इसके अलावा Axar Patel ने 3 विकेट लिए, जबकि Hardik Pandya और Varun Chakravarthy को 1-1 विकेट मिला।

India win the t20 world cup final against newzealand

भारत बना चैंपियन

शानदार बल्लेबाज़ी और घातक गेंदबाज़ी के दम पर भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर फाइनल जीत लिया और खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 3 बार जीतने वाली पहली टीम बनी।