T20 world cup 2021 India match schedule: देखें लिस्ट

india match schedule in t20 world cup, india match schedule t20 world cup, t20 world cup india match schedule, India vs Pakistan Match Date

T20 World Cup 2021 Schedule: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 17 अगस्त 2021 को T20 World Cup 2021 के लिए मैचों की घोषणा कर दी । सुपर 12 ग्रुप की टीमों को 2 चरण में बांटा गया है। 

जैसा कि हर बार होता है कि वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में होती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप 2 में रखा गया है। 


T20 World Cup 2021 19 अक्टूबर 2021 को क्वालिफायर मैचों के साथ शुरू होगा, जहां ओमान का सामना पापुआ न्यू गिनी से होगा और उसी दिन बांग्लादेश का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा। क्वालिफायर का समापन 22 अक्टूबर को होगा। सुपर 12 चरण की शुरुआत 23 अक्टूबर को अबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्रुप 1 के मुकाबले से होगी।

सिर्फ 4 क्रिकेट खिलाड़ी ही जीत पायें हैं 'मेजर ध्यान चंद खेल रत्न" पुरुस्कार, देखें लिस्ट


विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ अपने T20 World Cup 2021 की अभियान की शुरुआत करेगी। भारत का सुपर12 अभियान 8 नवंबर को दुबई में समाप्त होगा जहां वे राउंड 1 (क्वालीफायर) ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेंगे।

t20 world cup india match schedule |  ये है भारत का पूरा शेड्यूल:

24 अक्टूबर: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान

31 अक्टूबर: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड

3 नवंबर: शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम, अबू धाबी में भारत बनाम अफगानिस्तान

5 नवंबर: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत बनाम स्कॉटलैंड 

8 नवंबर: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत बनाम नामीबिया 

 

 

 

ICC T20 world cup 2021 India schedule

  • T20 World Cup 2021 का पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को अबू धाबी में खेला जायेगा जबकि दुबई अगले दिन दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा। दोनों सेमीफाइनल में रिजर्व डे होंगे।
  • टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल 14 नवंबर को दुबई में खेला जायेगा और 15 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है।