भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए 3 मैचों की सीरीज को भारतीय टीम ने 3-0 से जीत लिया है। इस मैच में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने हैं,जिसमें सबसे ज्यादा रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम किया है।
आइए क्रमानुसार समझते हैं कि कौन कौन से रिकॉर्ड बने हैं -
1. वैभव सूर्यवंशी के नाम रही पूरी सीरीज
वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में और भारत के लिए T20I में खेलने वाले सबसे कम उम्र खिलाड़ी बन गए। इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 3 रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
1. वैभव सूर्यवंशी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में टी20I में 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
2. वैभव सूर्यवंशी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
3. वैभव सूर्यवंशी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
2. भारत के लिए सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी
T20I - 𝗩𝗮𝗶𝗯𝗵𝗮𝘃 𝗦𝗼𝗼𝗿𝘆𝗮𝘃𝗮𝗻𝘀𝗵𝗶 (15 साल 121 दिन)*
टेस्ट - सचिन तेंदुलकर (17 साल 112 दिन)
ODI - सचिन तेंदुलकर (17 साल 225 दिन)
टी20I में वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला है। वहीं वनडे और टेस्ट मैचों में सचिन तेंदुलकर ने सबसे कम उम्र में भारत के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है।
3. भारत के लिए सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी
15 साल 121 दिन - वैभव सूर्यवंशी (ZIM के खिलाफ)
17 साल 112 दिन - सचिन तेंदुलकर (ENG के खिलाफ)
18 साल 295 दिन - रवि शास्त्री (NZ के खिलाफ)
18 साल 300 दिन - युवराज सिंह (AUS के खिलाफ)
18 साल 331 दिन - पृथ्वी शॉ (WI के खिलाफ)
भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी बन चुके हैं। फिर सचिन तेंदुलकर,रवि शास्त्री,युवराज सिंह और पृथ्वी शॉ है।
4. भारत के लिए कप्तानी करते हुए वाइटवॉश करते सीरीज जीतने वाले खिलाड़ी
2016 vs AUS (कैप्टन: धोनी)
2017 vs SL (कैप्टन: रोहित)
2018 vs WI (कैप्टन: रोहित)
2019 vs WI (कैप्टन: कोहली)
2020 vs NZ (कैप्टन: कोहली)
2021 vs NZ (कैप्टन: रोहित)
2022 vs WI (कैप्टन: रोहित)
2022 vs SL (कैप्टन: रोहित)
2024 vs AFG (कैप्टन: रोहित)
2024 vs SL (कैप्टन: सूर्या)
2024 vs BAN (कैप्टन: सूर्या)
2026 vs ZIM (कैप्टन: 𝗦𝗵𝗿𝗲𝘆𝗮𝘀)
श्रेयस अय्यर भारत के 5वें कप्तान बने जिन्होंने सामने वाली टीम को वाइटवॉश करके सीरीज जीती हो। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा बार व्हाइटवास करके जितने वाले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम है।


.jpg)


