इंग्लैंड के इस तूफानी गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास, 11 साल के करियर में बनाए ऐसे रिकॉर्ड जो रह जाएंगे याद

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने 11 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया। वुड ने अपने करियर में 253 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए और 2019 वनडे वर्ल्ड कप तथा 2022 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा रहे।

इंग्लैंड क्रिकेट के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 22 सितंबर 2026 को 36 वर्षीय वुड ने अपने 11 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया। मार्क वुड क्रिकेट में लगातार चोटों और फिटनेस से जूझ रहे परेशानियों से उन्होने इतना बड़ा फैसला लिया।

मार्क वुड इंग्लैंड के उन तेज गेंदबाजों में शामिल रहे, जिन्होंने अपनी रफ्तार और शानदार गेंदबाजी से क्रिकेट जगत में पहचान बनाई। उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2022 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम के साथ शामिल हैं।

आइए उनके करियर के बारे में जानते हैं -

1. 2015 में हुआ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू

मार्क वुड ने साल 2015 में इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उनका टेस्ट करियर भी 2015 में शुरू हुआ। इसी साल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में इंग्लैंड की जीत में योगदान दिया और ट्रेंट ब्रिज में एशेज सीरीज हासिल करने वाली टीम का हिस्सा बने।

2. टेस्ट क्रिकेट में 38 मैच और 119 विकेट

मार्क वुड ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में 21 मई 2015 को लॉर्ड्स में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। इन्होंने इंग्लैंड के लिए 38 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 119 विकेट अपने नाम किए।जिसमें इन्होंने 197 मैदान ओवर डाले हैं।

3. वनडे में 80 विकेट

मार्क वुड ने अपना वनडे डेब्यू 8 मई 2015 को "द विलेज ' आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। वनडे क्रिकेट में वुड ने इंग्लैंड के लिए 70 मैच खेले और 80 विकेट हासिल किए। जिसमें इन्होंने 19 ओवर मेडन डाले हैं।

उनके वनडे करियर का सबसे यादगार टूर्नामेंट 2019 का विश्व कप रहा,जिसमें इन्होंने 2019 में विजेता इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे।Mark wood retire from international cricket

4. 2019 वर्ल्ड कप में झटके 18 विकेट

इंग्लैंड की 2019 विश्व कप जीत में मार्क वुड टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल थे। उन्होंने टूर्नामेंट में 10 मैचों में 18 विकेट हासिल किए।

5. 2022 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा

वुड ने इंग्लैंड के 2022 टी20 वर्ल्ड कप विजेता अभियान में भी हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में उन्होंने चार मैचों में 9 विकेट लिए। हालांकि चोट के कारण वह सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके, लेकिन वह विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे।

6. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 253 विकेट

मार्क वुड ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 146 मैच खेले और 253 विकेट हासिल किए।

7. कब खेला आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच?

मार्क वुड ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 21 नवंबर 2025 के एशेज सीरीज के पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उस मुकाबले में इंग्लैंड को आठ विकेट से हार मिली थी। इसके बाद चोटों के कारण वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं कर सके। इस मैच को दोनों परियों में विकेट लेने में असफल रहे। 

8. चोटों के कारण लिया संन्यास

मार्क वुड का करियर लगातार चोटों से चल रहा था। हाल के वर्षों में घुटने और फिटनेस समस्याओं के कारण उन्हें लंबे समय तक मैदान से बाहर रहना पड़ा।

संन्यास की घोषणा करते हुए वुड ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह के बाद टेस्ट और 50 ओवर के क्रिकेट में वापसी करना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्होंने चोटों से वापसी की लगातार कोशिश की, लेकिन इस बार वह यह लड़ाई हार गए। इसीलिए उन्होंने संन्यास लेने का इतना बड़ा फैसला लिया।Mark wood retire from international cricket