आखिर क्यों वैभव से ज्यादा संजू पर भरोसा जता रही टीम इंडिया? वजह हैं ये 6 रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने के बीच संजू सैमसन चर्चा में हैं। जानिए उन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है।

भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड में 5 मैचों की टी20I सीरीज खेल रही है। जिसमें भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीरीज को जीत चुकी है। लेकिन सीरीज जीतने से ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को लेकर चलती है। पिछले मैच में वैभव और अभिषेक ने रिकॉर्ड तोड़ 133 रनों ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। उसके बावजूद वैभव को बाहर रखा गया। और संजू सैमसन को मौका दिया गया। 

लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी जैसे विस्फोटक बल्लेबाज को छोड़ कर संजू सैमसन को ही क्यों बार बार मौका मिल रहा है। अगर देखा जाए तो पिछले कुछ विकेटकीपर बल्लेबाजों का रिकॉर्ड तो संजू सैमसन सबसे ऊपर है। इसीलिए संजू सैमसन को बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपर के तौर पर अधिक मौके मिलते हैं।

आइए जानते हैं उन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है।

1. दिनेश कार्तिक (बांग्लादेश के खिलाफ, 2018)

इस लिस्ट में पहला नाम भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का है। उन्होंने साल 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था। यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में निदाहास ट्रॉफी का फाइनल मैच था, जिसमें उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों पर 29 रन की नाबाद तूफानी पारी खेलकर आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई थी।

2. केएल राहुल (न्यूजीलैंड के खिलाफ, 2020)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी इस खास लिस्ट का हिस्सा हैं। उन्होंने साल 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में कठिन परिस्थिति में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया था।

3. ऋषभ पंत (वेस्टइंडीज के खिलाफ, 2022)

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऋषभ पंत का नाम आता है। पंत ने साल 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

4. ईशान किशन (श्रीलंका के खिलाफ, 2022)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था। 

5. संजू सैमसन (बांग्लादेश के खिलाफ, 2024)

संजू सैमसन का नाम इस लिस्ट में साल 2024 से शामिल हुआ। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शानदार शतक लगाया था। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।Sanju samson most player of the match award for india as wicketkeeper

6. संजू सैमसन (साउथ अफ्रीका के खिलाफ, 2024)

साल 2024 में ही संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में उनके बल्ले से एक और शतकीय पारी देखने को मिली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

7. संजू सैमसन (ओमान के खिलाफ, 2025)

संजू सैमसन ने साल 2025 में ओमान के खिलाफ भी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। इस मुकाबले में शानदार खेल दिखाने के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

8. ईशान किशन (पाकिस्तान के खिलाफ, 2026)

साल 2026 में ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। 

9. संजू सैमसन (वेस्टइंडीज के खिलाफ, 2026)

साल 2026 में संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया। इस तरह वह इस लिस्ट में लगातार अपना दबदबा बनाए हुए हैं।

10.संजू सैमसन (इंग्लैंड के खिलाफ, 2026)

इंग्लैंड के खिलाफ 2026 में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी संजू सैमसन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

11.ईशान किशन (जिम्बाब्वे के खिलाफ, 2026)

ईशान किशन ने साल 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने इस मुकाबले में 44 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। 

12. संजू सैमसन (न्यूजीलैंड के खिलाफ, 2026)

इस लिस्ट में सबसे ताजा नाम एक बार फिर संजू सैमसन का है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर 2026 को खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 33 गेंदों पर 67 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 226 रनों का लक्ष्य हासिल किया। भारतीय टीम द्वारा t20I इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज था।

संजू सैमसन का सबसे ज्यादा दबदबा

इस लिस्ट पर नजर डालें तो संजू सैमसन का दबदबा साफ दिखाई देता है। उन्होंने कुल 6 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। वहीं ईशान किशन 3 बार इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा दिनेश कार्तिक, केएल राहुल और ऋषभ पंत के नाम एक-एक अवॉर्ड दर्ज है।Sanju samson player of the match award 2026 t20 world cup

लेकिन अगर रिकॉर्ड की नजर से देखा जाए तो संजू सैमसन अन्य विकेटकीपर बल्लेबाजों से ज्यादा शानदार प्रदर्शन कर रहे पिछले कुछ सालों से। सैमसन विकेटकीपिंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनकी बदौलत ही भारतीय टीम साल 2026 का टी20 वर्ल्ड कप भी जीत था।