अजिंक्य रहाणे ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, जानिए उनके करियर के बड़े रिकॉर्ड

अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके 15 साल के करियर के सभी रिकॉर्ड

मुंबई में जन्मे अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 30 जुलाई 2026 को संन्यास की घोषणा कर दिया। इन्होंने लगभग 15 साल भारत के लिए खेला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट। इन्होंने अपना अंतर्राष्ट्रीय मैच भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच 20 जुलाई 2023 को खेला था। 

इन्होंने अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू 31 अगस्त 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ एक टी20 मैच किया था। इन्होंने वनडे में 3 सितंबर 2013 को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला था। और टेस्ट क्रिकेट में इन्होंने 22 मार्च 2013 को अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। 

आइए इनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड और प्रदर्शन के बारे में जानते हैं-

टेस्ट क्रिकेट में रहे सबसे सफल

अजिंक्य रहाणे का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में देखने को मिला। उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट मैचों की 144 पारियों में 5,077 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 38.46 रहा, जबकि उन्होंने 12 शतक और 26 अर्धशतक लगाए। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 188 रन रहा। रहाणे ने 579 चौके और 35 छक्के भी लगाए।

विदेशी दौरों पर उनका प्रदर्शन हमेशा शानदार देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी कठिन परिस्थितियों में उन्होंने कई शानदार पारियां खेलीं और खुद को भारत के सबसे भरोसेमंद विदेशी बल्लेबाज़ों में शामिल किया।Ajinkya Rahane with virat kohli in test cricket

वनडे और टी20 में भी दिया योगदान

रहाणे ने भारत के लिए 90 वनडे मैचों में 2,962 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 35.26 रहा और उन्होंने 3 शतक तथा 24 अर्धशतक जड़े। वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 111 रन रहा।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 20 मैच खेलते हुए 375 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 61 रन रहा। हालांकि टी20 में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन जब भी टीम को आवश्यकता हुई उन्होंने उपयोगी योगदान दिया।

अजिंक्य रहाणे के नाम 15 इंटरनेशनल सेंचुरी हैं

2014 - 118 v NZ (वेलिंगटन, टेस्ट)

2014 - 103 v ENG (लॉर्ड्स, टेस्ट)

2014 - 106 v ENG (बर्मिंघम, ODI)

2014 - 111 v SL (कटक, ODI)

2014 - 147 v AUS (मेलबर्न, टेस्ट)

2015 - 126 v SL (कोलंबो (PSS), टेस्ट)

2015 - 127 v SA (दिल्ली, टेस्ट)

2015 - 100* v SA (दिल्ली, टेस्ट)

2016 - 108* v WI (किंग्स्टन, टेस्ट)

2016 - 188 v NZ (इंदौर, टेस्ट)

2017 - 103 v WI (पोर्ट ऑफ़ स्पेन, ODI)

2017 - 132 v SL (कोलंबो (SSC), टेस्ट)

2019 - 102 v WI (नॉर्थ साउंड, टेस्ट)

2019 - 115 v SA (रांची, टेस्ट)

2020 - 112 v AUS (मेलबर्न, टेस्ट)

अजिंक्य रहाणे भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ 15 शतक ही लगा सके है। जिसमें 3 शतक वनडे और 12 शतक टेस्ट क्रिकेट में लगाया है। खास बात तो यह है, कि अजिंक्य रहाणे ने 15 शतक उस मैच में आये है जिसने भारतीय टीम को हार का सामना नहीं करना पड़ा। इनका कभी हार के मैचों में शतक नहीं आया।